IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 से पहले मॉक नीलामी में स्टार बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर को 4.4 करोड़ रुपये में फिर से साइन किया है। टीम ने उनके अलावा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी 8.4 करोड़ देकर फ्रेंचाइजी में शामिल किया है। अय्यर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपये में केकेआर में शामिल हुए और उन्हें कप्तान बनाया गया। हालांकि चोट के कारण वह अगले सीजन से चूक गए।
अय्यर 2024 में केकेआर के कप्तान के रूप में लौटे और फ्रेंचाइजी के साथ उनका कार्यकाल सफल रहा। अय्यर ने यहां आईपीएल में कप्तान के तौर पर अपनी योग्यता साबित कर दी थी, जिसके बाद मेगा ऑक्शन में उन्हें बड़ी राशि मिलने की उम्मीद है। हालांकि केकेआर द्वारा आयोजित मॉक नीलामी में ऐसा नहीं हुआ। यह मॉक नीलामी केकेआर के यूट्यूब चैनल पर आयोजित की गई, जहां श्रेयस को फिर से 4.4 करोड़ रुपये में साइन किया गया।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान को मिला इस देश का सपोर्ट, BCCI से पंगा पड़ सकता है भारी
मेगा ऑक्शन में अय्यर को मिल सकते हैं 15 करोड़
ऐसी खबरें थीं कि अय्यर की फीस ही उनके फ्रेंचाइजी छोड़ने का कारण बनी थी। अय्यर ने बतौर कप्तान कोलकाता को चैम्पियन बनाया है और ऐसे में वो मेगा ऑक्शन में 15 करोड़ से ज्यादा का अमांउट भी हासिल कर सकते हैं। पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमों को एक कप्तान की जरूरत है और वे अय्यर पर भारी खर्च कर सकते हैं। अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में एक सफल कार्यकाल बिताया है और उन्होंने 2020 में टीम को पहली बार फाइनल में भी पहुंचाया।
फिर से केकेआर के हुए मिचेल स्टार्क
यह देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर मेगा ऑक्शन में अय्यर के लिए बोली लगाती है या नहीं। अय्यर को फिर से साइन करने के अलावा केकेआर 8.4 करोड़ रुपये में मिचेल स्टार्क को वापस लाने में भी कामयाब रही । स्टार्क आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपये में केकेआर में शामिल हुए थे। लीग स्टेज में संघर्ष करने के बावजूद स्टार्क ने पहले क्वालीफायर और फिर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें: WI vs ENG: लुईस-होप की आंधी में उड़ गई इंग्लैंड, 5 विकेट से मुकाबला जीत बचाई लाज
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines