Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 ऑक्शन में श्रेयस अय्यर दूसरे सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। उन्हें ऋषभ पंत के बाद सबसे ज्यादा कीमत में खरीदा गया। पंत को 27 करोड़ रुपये मिले, जबकि अय्यर के खाते में 26.75 करोड़ रुपये आए। ऑक्शन में मालामाल होने के बाद अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गदर काट दिया। उन्होंने 182 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर विरोधी टीम के होश उड़ा दिए हैं। महाराष्ट्र के खिलाफ खेली गई अय्यर की अर्धशतकीय पारी अब चर्चा का विषय बन चुकी है।
श्रेयस अय्यर का धमाका
मुंबई की ओर से खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से समा बांध दिया। उन्होंने लगभग सभी गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की और धुआंधार अर्धशतक जमा दिया। अय्यर ने 39 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 182.05 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर मुंबई की जीत में अहम योगदान निभाया। अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी के आगे ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली महाराष्ट्र के गेंदबाज बेबस दिखे।
इससे पहले मैच में अय्यर ने गोवा के खिलाफ तबाही मचाई थी। उन्होंने ऑक्शन से ठीक पहले 130 रनों की नाबाद पारी खेलकर गोवा के होश उड़ाए थे। ऑक्शन में उन्हें पंजाब किंग्स ने अपने दल का हिस्सा बनाया है। कप्तान बनने की रेस में भी वह सबसे आगे हैं। अय्यर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को आईपीएल 2024 का खिताब भी जितवाया है। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स की भी कप्तानी संभाल चुके हैं। ऐसे में वह पंजाब की कप्तानी संभालते हुए नजर आ सकते हैं।
मुंबई ने जीता मुकाबला
इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 20 ओवर में 171 रन बनाए थे। टीम की ओर से निखिल नायक ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। वहीं अजीम काजी ने 23 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 17.1 ओवर में ही 172/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अय्यर के अलावा मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 34 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: इन 5 खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन में खुली किस्मत, लेकिन मुश्किल ही मिलेगी प्लेइंग XI में जगह
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines