IND A vs AUS A: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच इन दिनों चार दिवसीय मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जिसके लिए इंडिया ए का कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया था पहले मैच में श्रेयस अय्यर को कप्तानी करते हुए देखा गया था और वो मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। वहीं अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि दूसरे मैच से कप्तान श्रेयस अय्यर बाहर रहने वाले हैं। उनकी जगह दूसरा खिलाड़ी इंडिया ए की कप्तानी करता हुआ दिखाई देगा।
रजत पाटीदार होंगे दूसरे मैच में कप्तान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया ए के साथ होने वाले दूसरे मैच से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि उन्होंने नाम वापस क्यों लिया है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अब दूसरे मैच में रजत पाटीदार इंडिया ए की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, जबकि ध्रुव जुरे उपकप्तान होंगे। 19 सितंबर को लखनऊ में संपन्न हुए पहले मैच में टीम की कप्तानी करने के बाद लखनऊ से मुंबई लौट आए हैं।
ये भी पढ़ें:-टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, Rishabh Pant की वापसी में होगी देरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ होंगे चौंकाने वाले बदलाव!
रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए दूसरे मैच से नाम वापस लिया, जिसकी सूचना खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दी। वहीं दूसरे मैच के लिए केएल राहुल और मोहम्मद सिराज भी लखनऊ पहुंच गए हैं। इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से कहा गया था कि “केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को दूसरे बहु-दिवसीय मैच के लिए टीम में शामिल किया जाएगा और वे पहले बहु-दिवसीय मैच के बाद टीम में दो खिलाड़ियों की जगह लेंगे।”
इंडिया ए टीम इस प्रकार है
अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (वीसी और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: टीम इंडिया ने दुबई में पाकिस्तान को दिखाए तारे, मुकाबले में लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, मोहम्मद सिराज को हुआ नुकसान
7 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
31 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 hr agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines