बांग्लादेश सीरीज खत्म होते ही अय्यर ने दिखाया दम, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए भरी हुंकार

Shreyas Iyer: ईरानी ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने मुंबई के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटाया है।

Shreyas Iyer (3)

Shreyas Iyer: भारतीय टीम से दूर चल रहे श्रेयस अय्यर ने ईरानी ट्रॉफी 2024 में अपना जलवा दिखाया है। अय्यर ने हाल ही में खेली गई दलीप ट्रॉफी में भी भाग लिया था। लेकिन उम्मीद के मुताबिक उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। लेकिन ईरानी ट्रॉफी में अय्यर ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में अपनी वापसी के लिए हुंकार भरी। अय्यर की ये पारी उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी करा सकती है।

श्रेयस अय्यर की शानदार पारी

ईरानी ट्रॉफी का मुकाबला 1 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। टीम ने 37 रन पर ही अपने 3 वकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और अर्धशतक जमाते हुए मुंबई को मजबूत स्थिति में कर दिया। अय्यर ने 84 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए। हालांकि अय्यर 39.4 ओवर में यश दयाल के शिकार बन गए। अगर अय्यर दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए वह अपनी दावेदारी मजबूत कर लेंगे।

टीम इंडिया से हुए थे दूर

साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच के लिए अय्यर को भारतीय टीम में मौका मिला था। लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद अय्यर को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया। अब तक वह अपनी वापसी को सुनिश्चित नहीं कर सके हैं।

ऐसा है मैच का हाल

मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले जा रहे ईरानी ट्रॉफी के मुकाबले में फिलहाल मुंबई औसतन स्थिति में हैं। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 54.6 ओवर में 192/4 रन बना लिए हैं। सरफराज खान और अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ