Shreyas Iyer ODI Captian: रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद फिलहाल वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं, लेकिन अब रोहित के वनडे से भी संन्यास लेने की चर्चाएं तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वनडे सीरीज को रोहित शर्मा की आखिरी सीरीज माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा इस सीरीज के बाद वनडे से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि अगर रोहित वनडे से भी संन्यास ले लेते हैं तो अगला कप्तान कौन होगा? जिसको लेकर हाल ही में श्रेयस अय्यर के नाम पर चर्चा तेज हो गई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वनडे में शुभमन गिल नहीं बल्कि बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने पर विचार कर रही है, लेकिन अब इस पर ताजा अपडेट सामने आया है।
अय्यर के नाम पर नहीं कोई चर्चा
एशिया कप 2025 को लेकर बीसीसीआई ने 19 अगस्त को टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था, जिससे श्रेयस अय्यर को बाहर रखा गया है। श्रेयस अय्यर का एशिया कप की टीम से बाहर रहना कई पूर्व दिग्गज और फैंस को रास नहीं हुआ। जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी सवाल उठने लगे। उसके अगले दिन रिपोर्ट सामने आई कि बीसीसीआई वनडे में रोहित शर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बना सकती है। वहीं ताजा अपडेट के हिसाब से ऐसा अभी कुछ होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने ऐसे सभी दावों का खंडन कर दिया है। उनका कहना है कि “यह मेरे लिए खबर है। ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।” यानी बीसीसीआई फिलहाल अय्यर को कप्तान के रूप में नहीं देख रही है।
रोहित ने नहीं दिया संन्यास को कोई संकेत
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था। खिताब जीतने के बाद रोहित ने संकेत दिए थे कि वे वर्ल्ड कप 2027 तक खेल सकते हैं, हालांकि ये उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। दूसरी तरफ रोहित की तरफ से अभी तक वनडे में संन्यास को लेकर कोई संकेत नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: इस दिन भारतीय टीम शुरू करेगी प्रैक्टिस, 7 महीने बाद टी20 खेलने उतरेगी टीम इंडिया
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines