Shreyas Iyer (1)

VIDEO: श्रेयस अय्यर ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने इकलौते भारतीय खिलाड़ी

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में नहीं कर पाया था।

Shreyas Iyer: गुजरात टाइंटस के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 97 रनों की शानदार पारी खेली थी। पंजाब की ओर से खेलते हुए अय्यर ने इस मैच में कमाल कर दिया। अय्यर की वजह से ही पंजाब ने आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच जीता। हालांकि इस अर्धशतकीय पारी के दम पर उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो आजतक आईपीएल में कोई भी भारतीय नहीं कर पाया। दरअसल अय्यर आईपीएल इतिहास में तीन टीमों के लिए बतौर कप्तान अर्धशतक जमाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अय्यर अब तक दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और अब पंजाब किंग्स के लिए बतौर कप्तान अर्धशतक जमा चुके हैं।

विज्ञापन

अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 9 छक्के और 5 चौके अपने नाम किए थे। आपको बता दें कि अय्यर ने आईपीएल 2024 में अपनी शानदार कप्तानी से केकेआर को चैंपियन बनाया था। लेकिन केकेआर ने अय्यर को आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था। ऐसे में अब वह पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ