Shreyas Iyer Team India: टी 20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ टी 20 सीरीज खेलेगी। ये 5 मैचों की सीरीज होगी। जिसकी शुरुआत 5 जुलाई से होगी। इसके बाद भारतीय टीम जुलाई अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। कहा जा रहा है कि दोनों ही सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। ऐसे में इन सीरीज में कुछ नए और युवा खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है। ये भी हो सकता है कि दोनों टीमों के खिलाफ भारत की बी टीम यानी फ्रैश टीम भेज दी जाए।
जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जगह
पीटीआई की खबर के मुताबिक, गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद आईपीएल चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है। अय्यर को पांच मैचों की टी 20 सीरीज में भी जगह दी जा सकती है। हो सकता है कि वे टीम इंडिया की कप्तानी करते भी नजर आएं। रिपोर्ट के मुताबिक, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अगले हफ्ते तक हो सकता है।
आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों को मौका
रिपोर्ट के मुताबिक, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी 20 सीरीज में आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है। राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज रियान पराग, सन राइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव को इस सीरीज में मौका मिल सकता है। इसके साथ ही हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, यश दयाल, विजयकुमार वैशाक सिलेक्टर्स के रडार पर हैं। इन्हें टी 20 सीरीज में जगह मिल सकती है।
फरवरी में खेला था इंटरनेशनल मैच
आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ इस साल फरवरी में खेला था। ये इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच था। जबकि आखिरी टी 20 पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और वनडे साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2023 में खेला था। श्रेयस ने 59 मैचों में 49.64 के औसत से 2383 और 51 टी 20 इंटरनेशनल में 30.66 के औसत से 1104 रन जड़े हैं। अय्यर ने इस सीजन आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 39 के औसत और 146.86 के स्ट्राइक रेट से 351 रन जड़े हैं।
ये भी पढ़ें:- Video: सड़क पर हाथापाई करने लगा ये पाकिस्तानी गेंदबाज, वायरल हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में टीम इंडिया के सामने अब ये सबसे बड़ी परेशानी, देखिए क्या बोले कप्तान
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले लड़खड़ाई अफगानिस्तान, हार के विलेन बन गए ये 5 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- लौट आया असली T20 का रोमांच! 6 गेंद पर कूट दिए 36 रन, निकोलस पूरन ने दोहरा दिया युवराज वाला कारनामा
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
23 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
26 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines