Shreyas Iyer: IPL 2025 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अब तक IPL खिताब नहीं जीता है, ऐसे में आज एक नई टीम इतिहास रचकर पहली बार चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करेगी। फाइनल मैच में श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका है।
पंजाब किंग्स का शानदार सफर
इस सीजन में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जबरदस्त खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। क्वालिफायर-2 में पंजाब ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर IPL इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। अय्यर ने इस अहम मुकाबले में कप्तानी की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। अब पंजाब के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। अगर वे आज का मुकाबला जीतते हैं, तो पहली बार IPL चैंपियन बनेंगे और करोड़ों फैंस का सपना पूरा होगा।
श्रेयस अय्यर के सामने ऐतिहासिक मौका
श्रेयस अय्यर इस समय अपने करियर के सबसे खास मुकाम पर हैं। उन्होंने पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। अब अगर वे पंजाब किंग्स को भी जीत दिला देते हैं, तो वह IPL इतिहास के पहले कप्तान बन जाएंगे, जिसने दो अलग-अलग टीमों को खिताब जिताया हो। यह उपलब्धि अब तक IPL के दिग्गज कप्तानों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने भी हासिल नहीं की। रोहित ने मुंबई इंडियंस को 5 बार और धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब दिलाया, लेकिन दोनों ने किसी दूसरी टीम के लिए ट्रॉफी नहीं जीती। आज का फाइनल सिर्फ एक ट्रॉफी का मुकाबला नहीं है, बल्कि यह इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। दोनों टीमों के लिए भी और खासकर श्रेयस अय्यर के लिए। अब देखना ये है कि बाजी मारता है।
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
39 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines