CT 2025: फाइनल में विराट-रोहित नहीं, ये खिलाड़ी बनेगा गेम चेंजर, सामने आई बड़ी भविष्यवाणी

Champions Trophy 2025 Final: फाइनल में टीम इंडिया के गेम चेंजर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। न विराट, न रोहित पूर्व दिग्गज ने बताया कौन होगा गेम चेंजर?

Champions Trophy 2025 Team India

Champions Trophy 2025 Team India

विज्ञापन

Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का मंच अब सज चुका है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं। रविवार 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 2:30 बजे खेला जाएगा। अब फाइनल मैच में टीम इंडिया के गेम चेंजर खिलाड़ी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। पूर्व भारतीय दिग्गज ने बताया कि कौनसा खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर हो सकता है।

आर अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि “मेरे लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में श्रेयस अय्यर गेम चेंजर होंगे।” श्रेयस अय्यर इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं। हर मैच में उनके बल्ले से टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण रन निकल रहे हैं।

विज्ञापन

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए हैं। लगातार इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अय्यर रन बना रहे हैं। अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में खेले गए 4 मैचों में अय्यर ने 195 रन बनाए हैं। जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए सेमीफाइनल में अय्यर ने 45 रन की अहम पारी खेली थी। इस टूर्नामेंट में अभी तक अय्यर की बेस्ट पारी 79 रन की रही है। अब अय्यर से फाइनल मैच में भी टीम और भारतीय फैंस को एक शानदार पारी की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

दूसरी तरफ विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने 4 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ये शतक लगाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ