Virat Kohli Test Retirement: दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने की अटकलों ने शुक्रवार को करोड़ों भारतीय फैंस के धड़कनें बढ़ा दीं। वनडे और टी-20 की तरह ही विराट टेस्ट फॉर्मेट के भी दिग्गज खिलाड़ी हैं, जहां इस खिलाड़ी ने 123 मैचों में नौ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। बताया जा रहा है कि कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से ठीक पहले बीसीसीआई को टेस्ट से संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया है।
हालांकि पूर्व कप्तान ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके जाने का मतलब है कि टेस्ट में नंबर 4 का स्थान खाली हो जाएगा। विराट अगर टेस्ट से संन्यास ले लेते हैं तो इससे स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की लॉटरी लग सकती है और उनकी क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में वापसी हो सकती है। उनकी वापसी की वजह उनका हालिया फॉर्म हैं, जहां उन्होंने हर फॉर्मेट में बल्ले से आग लगाई है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: पंजाब और दिल्ली के बीच रद्द हुए मैच का क्या होगा? आ गया ताजा अपडेट
ऐसा है अय्यर का हालिया फॉर्म
श्रेयस ने आखिरी बार टेस्ट मैच फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेला था। इसके बाद उन्हें बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और रेड बॉल क्रिकेट के दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले रणजी टूर्नामेंट में पांच मैच खेले और 68.5 की औसत से 480 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल हैं।
टेस्ट में श्रेयस का अब तक का रिकॉर्ड
उन्होंने इसके बाद लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी सबसे बड़ी बात यह रही कि वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। अय्यर ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है और तब से अब तक सिर्फ 14 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम इतने मैच में 36.86 की औसत से 811 रन हैं, जिसमें एक शतक और पांच फिफ्टी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास का असर, खत्म होने वाला है अनोखी कप्तानी का सिलसिला
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
2 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
4 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines