PBKS vs RR: आईपीएल 2026 में लगातार 6 जीत के बाद पंजाब किंग्स को आखिरकार हार का सामना करना पड़ा. 28 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से पंजाब को हराया और बड़ा कारनामा भी किया. इस सीजन राजस्थान से पहले कोई भी टीम पंजाब को नहीं हरा सकी थी. पंजाब की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने हार की असली वजह भी बताई है.
श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
हार की वजह बताते हुए श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा “224 का स्कोर अच्छा था. चिपचिपी पिच पर हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. हमारी गेंदबाजी में कमी रह गई. यह एक ऐसा प्रारूप है जहां कई खिलाड़ियों ने खेल का रुख बदल दिया है. सब कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है. “
उन्होंने आगे कहा “आज हमारा दिन नहीं था. हालांकि ये अहम है कि हम अपनी मौजूदा प्लान पर टिके रहे. हमारा शरीर थोड़ा थका हुआ भी था, लेकिन यह हार की वजह नहीं हो सकता. आईपीएल 2026 की ये हमारी पहली हार है, इससे हमें काफी कुछ सीखने को मिला है. हमें इस हार को भुला देना है. अगर पीछे मुड़कर देखें तो कई चीजें हो सकती थीं. स्पिनरों के खिलाफ रन बनाना मुश्किल था.”
श्रेयस अय्यर ने माना कि हार की असली वजह पंजाब की गेंदबाजी रही. गेंदबाजों ने रनों पर अंकुश नहीं लगाया, जिससे पंजाब के हाथों से मैच फिसल गया.
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने इस मैच में 20 ओवर में 222/4 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए थे. इसके बाद कूपर कोनोली ने 14 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, जबकि मार्कस स्टोनिस ने 22 गेंदों में 62 रनों का नाबाद योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में ही 228/4 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. इसके अलावा डोनोवन फेरेरा ने 26 गेंदों में नाबाद 52 और शुभम दुबे ने नाबाद 12 गेंदों में 31 रन बनाए. इस तरह राजस्थान ने मुकाबला आसानी के साथ 6 विकेट से जीत लिया.
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
26 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
52 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
54 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines