CSK का साथ मिलते ही MI के फ्लॉप खिलाड़ी ने मचाया बवाल, हैट्रिक लेकर बल्लेबाजी की तोड़ी कमर

Shreyas Gopal: सीएसके का साथ मिलते ही एक खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गदर काट दिया है। इस खिलाड़ी ने बड़ौदा के खिलाफ हैट्रिक विकेट अपने नाम की है।

IPL (3)

Shreyas Gopal: आईपीएल 2025 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई पुराने खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने कई नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और अपने दल का हिस्सा बना लिया। सीएसके ने ऑक्शन में श्रेयस गोपाल को भी अपने दल का हिस्सा बनाया। अब सीएसके का साथ मिलते ही इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। देश में चल रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने बड़ौदा के खिलाफ हैट्रिक लेकर बवाल काटा दिया है।

विज्ञापन

CSK के नए खिलाड़ी का कमाल

आईपीएल 2020 से फ्लॉप चल रहे श्रेयस गोपाल ने अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सीएसके का साथ मिलने के बाद अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। 3 दिसंबर को बड़ौदा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गोपाल ने हैट्रिक लिया। उन्होंने सेट बल्लेबाज शाश्वत रावत को 63 रनों पर शिकार बनाया। इसके अलावा उन्होंने हार्दिक पांड्या और क्रुणाल को 0 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम कर लिए।

विज्ञापन

इससे पहले गोपाल ने सिक्किम के खिलाफ 13 रन खर्च कर 5 विकेट झटके थे। ये भी कारनामा इस खिलाड़ी ने आईपीएल ऑक्शन 2025 के बाद ही किया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि सीएसके का साथ मिलते ही गोपाल अपने पुराने रंग में वापस आ रहे हैं।

शानदार रहा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन

गोपाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत उत्तराखंड के खिलाफ की। उन्होंने इस मैच में 2 विकेट लिए। इसके बाद उन्होंने त्रिपुरा, सौराष्ट्र और तमिलनाडु के खिलाफ 1-1 विकेट अपने नाम किए। वहीं सिक्किम के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 5 और बड़ौदा के खिलाफ 4 विकेट झटके हैं। अब तक इस टूर्नामेंट में गोपाल ने 14 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 3 मैच में 3 विकेट तो साल 2023 में उन्होंने एसआरएच के लिए 1 मैच में 1 और आईपीएल 2021 में राजस्थान के लिए 3 मैच में 0 विकेट अपने नाम किया था. पिछले 3 आईपीएल सीजन से इस खिलाड़ी का प्रदर्शन फ्लॉप ही रहा है।

विज्ञापन

मैच का लेखा जोखा

बात बड़ौदा और कर्णाटक के बीच खेले गए मुकाबले की करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्णाटक ने 20 ओवर में 169/8 रन बनाए थे। कर्णाटक की ओर से अभिनव मनोहर ने 56 रनों की नाबाद पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा ने 18.5 ओवर में 172/6 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बड़ौदा की ओर से शाश्वत रावत ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ