Shoaib Akhtar Bumrah: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वर्ल्ड क्रिकेट में तूती बोलती है। हर फॉर्मेट में बुमराह इन दिनों बल्लेबाजों के लिए बड़ा सिरदर्द बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी बुमराह कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं। बूम-बूम बुमराह अपने करियर के सबसे अच्छे दौरे से गुजर रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद शोएब अख्तर ने भारतीय तेज गेंदबाज को ऐसी सलाह दी है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। शोएब का कहना है कि बुमराह को टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और बाकी दो फॉर्मेट पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।
अख्तर की बुमराह को अजीबोगरीब सलाह
शोएब अख्तर ने एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि बुमराह के पास टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने की काबिलियत मौजूद है। वह भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे, लेकिन ऐसा होता रहता है। हालांकि, अगर उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखना है, तो उन्हें अपनी स्पीड बढ़ानी होगी। स्पीड बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लेने से चोटिल होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर मैं बुमराह की जगह होता, तो मैं सिर्फ छोटे फॉर्मेट पर फोकस करता।”
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने आगे कहा, “यह पूरी तरह से उन पर निर्भर करता है कि वह कैसा फील कर रहे हैं। अगर मैं अच्छा फील कर रहा हूं, तो मैं मैदान पर जाकर अपनी कमर पर जोर डालूंगा। मैं कोशिश करूंगा कि टेस्ट मैचों में टीम के लिए विकेट लूं। मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं है, पर उन्हें अपना ख्याल रखना होगा, क्योंकि वह आईपीएल, वनडे और इसके साथ ही टेस्ट मैच भी खेलना चाहते हैं।”
एडिलेड में दिक्कत में दिखे थे बुमराह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह बीच मैदान पर थोड़ी दिक्कत में दिखाई दिए थे। बुमराह का ग्राउंड पर कम से कम सात से आठ मिनट तक इलाज चला था। इसके बाद से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज के वर्कलोड को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। बुमराह ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट निकाले थे। पहली इनिंग में उन्होंने 5 विकेट निकाले थे, जबकि दूसरी इनिंग में तेज गेंदबाज ने 3 विकेट चटकाए थे। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी बुमराह ने चार विकेट अपने नाम किए थे।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
4 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
4 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
5 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
5 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
5 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
6 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
6 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
7 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
7 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines