Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में लंबे समय बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की वापसी होने जा रही है, जहां 19 फरवरी से चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट को लेकर भविष्यवाणी का दौर जारी है, जहां पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टूर्नामेंट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है और सेमीफाइनल की दावेदार चार टीमों के नाम बताए हैं। उन्होंने इन चार टीमों में भारत और पाकिस्तान को भी शामिल किया है।
‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर अख्तर ने ऑस्ट्रेलिया को टॉप चार टीमों का दावेदार नहीं माना, लेकिन दावा किया कि अफगानिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। इस टूर्नामेंट में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टॉप 8 टीमें भाग लेंगी। इस तरह से लगभग 3 दशकों में पाकिस्तान पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस बीच टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है और इस तरह वह अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।
ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल का दावेदार नहीं मानते अख्तर
अख्तर ने वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए नहीं चुना है। इसके बजाय उन्होंने एक हैरानीभरा वाइल्डकार्ड ऑप्शन चुना है। उनका मानना है कि अगर अफगानिस्तान मैच्योरिटी दिखाता है, तो वे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कटक में विराट कोहली का हाल बेहाल, इस मामले में ‘जीरो’ है दिग्गज बल्लेबाज
जायंट किलर के नाम से मशहूर है अफगानिस्तान
बता दें कि अफगानिस्तान लगभग हर आईसीसी टूर्नामेंट में सरप्राइज पैकेज रहा है। अकसर जायंट किलर के रूप में जाने जाने वाले अफगानिस्तान ने पिछले कुछ सालों में कई ताकतवर टीमों को हराया है। वे 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में छठे स्थान पर रहा, जहां टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
सभी को भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार
पूरी दुनिया 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही है। हालांकि, अख्तर ने इस मैच में अपनी टीम को जीत का दावेदार बताया है। उनका मानना है कि दोनों टीमों को फाइनल में फिर से भिड़ना चाहिए। अख्तर ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान 23 फरवरी को भारत को हरा देगा। मेरा मानना है कि पाकिस्तान और भारत दोनों को टूर्नामेंट के फाइनल में भी भिड़ना चाहिए।’
यह भी पढ़ें: SL vs AUS: स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines