IND vs PAK: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान 28 सितंबर को भिड़ने वाले हैं. एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमें फाइनल में पहली बार आमने सामने होंगी. इससे पहले एशिया कप के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. अब तक इस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 2 बार हराया है. ऐसे में फाइनल में भी पाकिस्तान को हराना भारत के लिए बड़ी बात नहीं होगी. लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने फाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनको लगता है कि भारत का दिन बुरा आने वाला है.
शोएब अख्तर की बड़ी भविष्यवाणी
शोएब अख्तर एशिया कप 2025 पर अपनी पूरी नजर बनाए हुए हैं. अख्तर ने शो गेम ऑन है में कहा कि पाकिस्तान को उसी तरह जीत की भूख दिखानी होगी, जिस तरह मेन इन ग्रीन ने बांग्लादेश के खिलाफ दिखाई है. रविवार को हमें इसी तरह की भूख की जरूरत है, बस. इसकी वजह यह है कि भारत का एक दिन तो खराब होना ही है .वह दिन रविवार ही होगा.
इसके अलावा शोएब ने पाकिस्तानी गेंदबाजी युनिट पर भी बात करते हुए कहा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए, पाकिस्तान शायद 200 के आसपास पहुच सकता है. अगर पाकिस्तान ऐसा कर पाता है, तो मानसिक रूप से भारत बुरी तरह हार जाएगा. क्योंकि यह गेंदबाजी… और जरा सोचिए, जरा सोचिए – अगर एक और सच्चा तेज गेंदबाज होता. आपको सचमुच एक और सच्चा तेज गेंदबाज चाहिए. अगर ऐसा होता है, तो मुझे लगता है कि गेंदबाजी के मामले में यह एक बेहद अजेय टीम बन जाएगी. लेकिन फिर, यह कोच पर निर्भर करता है. मुझे लगता है कि गेंदबाजी बिलकुल सही थी, और हारिस की गति 142-145 थी, जबकि शाहीन की गति 144-140 थी.
IND vs PAK: फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, भारत को दे डाली चेतावनी
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दी थी शिकस्त
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच करो या मरो का मुकाबला 25 सितंबर को खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश 124 रन ही बना सकी थी. पाकिस्तान ने अपनी गेंदबाजी के दमपर ये मुकाबला 11 रनों से अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी.
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN मैच में पाकिस्तान से हुआ था बड़ा ब्लंडर, वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
44 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines