T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 को लेकर सभी देश तैयारियों में लगे हुए हैं. मेगा इवेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं. बीसीसीआई ने पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के सबसे बड़े गेम चेंजर खिलाड़ी का नाम बताया है.
शोएब अख्तर ने बताया नाम
शोएब अख्तर ने विश्व कप 2026 में भारत के सबसे बड़े गेम चेंजर खिलाड़ी का नाम बताया है. उन्होंने अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह का नाम नहीं लिया, बल्कि उन्होंने भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को सबसे बड़ा गेमचेंजर बताया है. पीटीवी स्पोर्ट्स से बात करते हुए अख्तर ने कहा “भारत के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. ऐसे में मुझे लगता है कि टीम इंडिया खिताब की दावेदार है लेकिन सूर्यकुमार यादव को रन बनाने होंगे. सूर्या भारत के लिए अहम खिलाड़ी हैं और वह एक गेम चेंजर हैं. भारत को यदि खिताब को बचाना है तो उनके अहम खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को रन बनाने होंगे. टी-20 में , जब तेजी से रन बनाने की बात होती है तो वह भारत के अहम खिलाड़ी है.”
ये भी पढ़ें:- ‘संन्यास’ के सिर्फ 2 दिन बाद उस्मान ख्वाजा की मैदान पर धमाकेदार वापसी, चौके-छक्कों की बारिश कर खेली तूफानी पारी
खराब फॉर्म चिंता का विषय
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्होंने साल 2025 में भारत की ओर से टी-20 में एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं किया. सूर्या ने भारत के लिए साल 2025 में कुल 21 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 13.62 की औसत के साथ केवल 218 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 47 रन रहा, जो उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे. वह 3 बार डक पर भी आउट हुए हैं. विश्व कप से पहले सूर्या को फॉर्म में लौटना होगा, नहीं तो टीम इंडिया बुरी तरह विश्व कप में फंस सकती है.
भारत के लिए टी-20 खेलते हुए साल 2025 में सूर्या का प्रदर्शन
| विवरण | आंकड़े |
| कुल मैच | 21 |
| पारियां | 19 |
| कुल रन | 218 |
| औसत | 13.62 |
| स्ट्राइक रेट | 123.16 |
| उच्चतम स्कोर | 47 (बनाम पाकिस्तान, एशिया कप) |
| अर्धशतक (50s) | 0 |
| शतक (100s) | 0 |
| शून्य पर आउट (Ducks) | 3 |
ये भी पढ़ें:- BCCI से पंगे के बाद छलका बांग्लादेशी कप्तान का ‘दर्द’, T20 World Cup विवाद पर तोड़ दी चुप्पी
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
42 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines