शोएब अख्तर की वो बांउसर, जिसके बाद लहूलुहान हो गया था अफ्रीकी दिग्गज

Shoaib Akhtar: विश्व के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने वैसे तो अपनी रफतार से कई बल्लेबाजों को चोटिल किया था। साल 2003 में उन्होंने अफ्रीका के एक दिग्गज बल्लेबाज को भी अपनी तीखी बाउंसर से लहूलुहान कर दिया था।

Shoaib Akhtar

Shoaib Akhtar: साल 2003 में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान का दौरा किया था। लाहौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लबेबाज गैरी कर्स्टन को रिटार्यड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। उन्हें शोएब अख्तर ने घायल कर दिया था। यूं तो अख्तर अपने जमाने में कई बल्लेबाजों को तेज रफतार गति से डरा चुके हैं। एक बार उन्होंने गैरी कर्स्टन को भी बाउंसर फेंक उन्हें लहूलुहान कर दिया था। क्रिकेट इतिहास में इस घटना को आज भी याद किया जाता है।

विज्ञापन

अख्तर की बांउसर ने किया था लहूलुहान

इस टेस्ट मैच में अफ्रीका पहले बल्लेबाजी कर रही थी। इस दौरान गैरी कर्स्टन अफ्रीका की ओर से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। गैरी कर्स्टन शानदार फॉर्म में दिख रहे थे। उन्होंने इस मैच में अर्धशतक भी जमाया था। हालांकि अपनी 100वीं गेंद खेलने के दौरान कर्स्टन, शोएब अख्तर की तीखी बाउंसर का निशाना बन गए। अख्तर की घातक बाउंसर को गैरी समझने में लेट गए। गेंद उनकी हेलमेट पर जा लगी और गैरी की आंखों में चोट लगी और खून बहने लगा। हालांकि इसके बाद अख्तर खेल भावना का ध्यान रखते हुए गैरी के पास तुंरत पहुंचे। चोट के बाद कई देर तक मैच को रोकना पड़ा। बाद में मेडिकल स्टाफ के द्वारा गैरी को पवेलियन ले जाया गया। गैरी ने इस मैच में 100 गेंदों में 53 रन बनाए थे।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने जीता था मुकाबला

अफ्रीका ने इस मैच में पहली पारी में 320 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 401 रन बनाए थे। दूसरी पारी में अफ्रीका 241 रनों पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में पाक ने 162/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

विज्ञापन

पाकिस्तान के कोच बन चुके हैं गैरी

विश्व कप 2024 से पहले गैरी कर्स्टन पाकिस्तान के मुख्य कोच नियुक्त हुए थे। हालांकि उनकी कोचिंग में पाकिस्तान कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को यूएसए से भी हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गैरी ने अपनी कोचिंग में विश्व कप 2011 में भारत को खिताब जिताया था। तब से गैरी कोचिंग की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ