Champions Trophy Shoaib Akhtar: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर काफी हद तक पिक्चर क्लियर हो चुकी है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने बीसीसीआई और आईसीसी के आगे घुटने टेक दिए हैं। पड़ोसी मुल्क टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में करवाने के लिए राजी हो गया है। हालांकि, पीसीबी ने आईसीसी के सामने कुछ शर्ते रखी हैं। इस बीच, चैंपियंस ट्रॉफी और भारत में खेलने को लेकर शोएब अख्तर का बड़ा बयान सामने आया है। शोएब की चाहत है कि पाकिस्तान टीम इंडिया को उनके घर में जाकर हराए।
हाइब्रिड मॉडल पर क्या बोले शोएब?
पाकिस्तान के एक चैनल पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, “आपको होस्टिंग राइट्स और रेवन्यू के लिए पैसे मिल रहे हैं और यह बात एकदम ठीक है और इसे हम सभी समझ सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान का स्टैंड भी सही है। पाकिस्तान को मजबूत पोजीशन बनाकर रखनी चाहिए। एक बार हम चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अपने देश में कर लेते हैं और अगर वह यहां पर आने को तैयार नहीं हैं, तो उन्हें जाहिर तौर पर ज्यादा रेवन्यू शेयर करना ही चाहिए। यह एक अच्छा फैसला है।”
‘भारत में जाकर उन्हें मारकर आओ’
भारत में जाकर पाकिस्तान टीम के खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर शोएब ने कहा, “बात अगर भविष्य में भारत जाकर खेलने की है, तो हमें दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हुए वहां जाना चाहिए। मेरा हमेशा से ही यही मानना है कि इंडिया में खेलो और वहीं उन्हें मारकर आओ। मैं समझ सकता हूं कि हाइब्रिड मॉडल पर पहले ही साइन हो चुके हैं।” रिपोर्ट्स के अनुसार, हाइब्रिड मॉडल के लिए सभी क्रिकेट बोर्ड की सहमति के बाद पीसीबी को आईसीसी की बात मानने के लिए मजबूर होना पड़ा।
यूएई में खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगी। भारत अगर ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ता है तो टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी यूएई में खेला जाएगा। हालांकि, अगर रोहित की सेना का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो जाता है, तो सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन लाहौर में किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह भी शर्त रखी है कि साल 2031 तक भारत में होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स का आयोजन भी हाइब्रिड मॉडल में किया जाए।
संबंधित खबरें
हारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
24 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
38 mins agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
1 hr agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
1 hr ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
2 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
2 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
2 hrs agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
2 hrs agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines