Shoaib Akhtar: एशिया कप 2025 फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. एशिया कप 2025 में अगर किसी बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वह अभिषेक शर्मा हैं, जो लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. हालांकि अब फाइनल से पहले बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने शोएब अख्तर की बोलती बंद कर दी है. क्या है मामला आइए जानते हैं?
शोएब अख्तर की फिसली जुबान
शोएब अख्तर एक शो में अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर बात कर रहे थे. लेकिन उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर अख्तर का ये वीडियो वायरल भी हो गया. अख्तर ने कहा था कि अगर पाकिस्तान अभिषेक बच्चन को जल्दी आउट कर देता है, तो मध्यक्रम का क्या होगा? उनके मध्यक्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. हालांकि इसके बाद अख्तर ने तुरंत नाम सही भी लिया. अब ये वीडियो अभिषेक बच्चन तक पहुंच गया. उन्होंने अब शोएब अख्तर को जवाब दिया है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, भारत को दे डाली चेतावनी
अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब
अख्तर की जुबान फिसलने के बाद सोशल मीडिया पर उनके मजे लिए जा रहे हैं. इसी बीच अभिषेक ने अख्तर को जवाब देते हुए लिखा कि सर पूरे सम्मान के साथ, मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान टीम ऐसा कर पाएगी और मैं तो क्रिकेट में भी अच्छा नहीं हूं.
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN मैच में पाकिस्तान से हुआ था बड़ा ब्लंडर, वायरल हुआ वीडियो
अभिषेक शर्मा से खौफ
अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी से पूरा पाकिस्तान खौफ में है. क्योंकि इस बल्लेबाज ने अब तक एशिया कप में विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा दिखाया है. श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने 26 सितंबर को खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. अभिषेक अब तक 6 मैच की 51.50 की औसत के साथ 309 रन बना चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 31 और दूसरे मैच में शानदार 39 गेंदों में 74 रन बनाए थे.
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
42 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines