IND vs NZ: 15 गेंदों में शिवम दुबे ने अर्धशतक ठोककर मचा दिया तहलका, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टी-20 मैच में शिवम दुबे ने कमाल कर दिया. उन्होंने 15 गेंदों में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाकर तहलका मचा दिया. दुबे ने अपनी पारी में चौके और छक्कों की बौछार कर दी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.

Cricket News - 2026-01-28T221420.232

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है. इस मैच में शिवम दुबे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेल दी. भारत की ओर से उन्होंने टी-20 में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. दुबे ने ऐसे समय पर अर्धशतक जमाया, जब भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर इस मैच में बिखर गया.

विज्ञापन

रन आउट हुए शिवम दुबे

दुबे ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान चौके से ज्यादा छक्के जड़े. उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के के अलावा 3 चौके जड़े. दुबे के बल्ले से इस मैच में 23 गेंदों में 65 रनों की पारी निकली. दुबे ने इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार अर्धशतक बनाया. हालांकि वह इस मैच में रन आउट हो गए. हर्षित राणा के साथ मिलकर उन्होंने अर्धशतकीय साझेदारी भी की थी.

विज्ञापन

टॉप ऑर्डर हुआ फ्लॉप

भारत को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. अभिषेक शर्मा ने बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वह आज गोल्डन डक का शिकार हुए. इसके अलावा संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली थी. वहीं,तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों में 8 रन बनाकर चलते बने. इसके अलावा रिंकू सिंह ने थोड़ी देर क्रीज पर समय बिताया. लेकिन 30 गेंदों में 39 रन बनाकर वह भी पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 215 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने 23 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि टिम सेफर्ट ने 36 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली. इस तरह न्यूजीलैंड ने इस मैच में विशाल स्कोर बनाया था. हालांकि भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इस मैच में निराश किया. दुबे को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ