भारतीय क्रिकेट में लगातार कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. कोचिंग स्टाफ में बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. अब सीनियर सिलेक्शन कमेटी में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो इन दिनों काफी विवादों में है. टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन और रोहित शर्मा की संन्यास की अफवाहों के बाद अजीत अगरकर की भी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. लेकिन अगरकर से पहले एक सीनियर चयनकर्ता की कुर्सी जाने वाली है.
सिलेक्शन कमेटी में होगा बड़ा बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स में खुलास हुआ है कि सीनियर सेलेक्शन कमेटी में एक बदलाव होना तय है. वरिष्ठ चयनकर्ता शिव सुंदर दास सिलेक्शन कमेटी से बाहर हो जाएंगे. वह ईस्ट जोन से आते हैं. हालांकि इसकी वजह कोई विवाद या टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन नहीं है. बल्कि इस पद से उनका कार्यकाल पूरा होने वाला है. BCCI के संविधान के तहत सीनियर सिलेक्टर का कार्यकाल सिर्फ 4 साल का ही होता है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है. सुंदर जनवरी 2023 से सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा हैं. ऐसे में दिसंबर 2024 में उनके 4 साल पूरे हो जाएंगे और उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ेगा. बीसीसीआई जल्द ही इस पद के लिए आवेदन भी मांग सकती है.
अजीत अगरकर की कुर्सी पर भी खतरा
अजीत अगरकर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. वह जल्द ही अपना पद छोड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए अगरकर की छुट्टी हो सकती है. रोहित शर्मा के ODI करियर को लेकर इंग्लैंड दौरे पर उठे विवाद के कारण अगरकर को हटाया जा सकता है. उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को नया चीफ सिलेक्टर बनाया जा सकता है. वह इस रेस में काफी आगे हैं. अगरकर का भी कार्यकाल जून 2026 में खत्म हो गया था, लेकिन इसे 3 महीने के लिए बढ़ाया गया है. तब दावा किया जा रहा था कि उनका कार्यकाल विश्व कप 2027 तक के लिए बढ़ाया जाएगा, लेकिन अब ऐसा होता हुआ मुश्किल दिख रहा है.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines