---विज्ञापन---

खेल angle-right

क्रिकेटर्स के बाद विनोद कांबली को मिला राजनीति की दुनिया का साथ, शिवसेना ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की मदद के लिए शिवसेना ने हाथ बढ़ाए हैं। कांबली को शिवसेना ने 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

---विज्ञापन---

Vinod Kambli: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है। कांबली इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। कांबली की मदद के लिए कई पूर्व क्रिकेटर्स आगे आए हैं। खिलाड़ियों के साथ-साथ अब कांबली की हेल्प के लिए शिवसेना ने भी हाथ बढ़ाए हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के नेता मंगेश चिवटे ने हॉस्पिटल पहुंचकर कांबली संग मुलाकात की। उन्होंने कांबली को दिलासा दिया कि शिवसेना की तरफ से पूर्व क्रिकेटर की पूरी मदद की जाएगी।

कांबली की मदद को आगे आई शिवसेना

विनोद कांबली की गिरती हुई हेल्थ और आर्थिक तंगी को देखते हुए शिवसेना पूर्व भारतीय प्लेयर की मदद के लिए आगे आई है। कांबली को श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन की ओर से 5 लाख रुपये मिलेंगे। यह पैसे उन्हें अगले हफ्ते तक मिलने की उम्मीद है। मंगेश चिवटे ने कांबली से बातचीत के दौरान बताया कि जल्द ही उनसे और उनके परिवार से मिलने के लिए खुद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचेंगे और पूर्व क्रिकेटर को हर तरह से सपोर्ट दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि हाल ही में कांबली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह स्टेज में सचिन तेंदुलकर का हाथ पकड़े नजर आए थे। वीडियो में कांबली की हेल्थ बद से बदतर दिखाई दी थी। कुछ समय पहले एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें कांबली अपने पैरों पर खड़े होने के लिए भी संघर्ष करते हुए नजर आए थे।

---विज्ञापन---

कपिल देव-गावस्कर ने भी बढ़ाए मदद के लिए हाथ

विनोद कांबली की मदद के लिए इससे पहले कपिल देव और सुनील गावस्कर ने भी हाथ बढ़ाए थे। कपिल ने कहा था कि अगर कांबली फिर से रिहैब में जाने के लिए हामी भरते हैं, तो वह हर तरह से उनकी और परिवार की हेल्प करेंगे। वहीं, गावस्कर ने भी कांबली को पूरी तरह से ठीक करवाने की बात कही थी। कांबली ने भारत की ओर से कुल 17 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और सात मैचों में चार शतक ठोक डाले थे, जिसमें दो डबल सेंचुरी भी शामिल थी। हालांकि, शराब की लत और खराब आचरण के चलते कांबली का करियर जल्द ही ट्रैक से उतर गया। उन्होंने कुल 9 बार भारतीय टीम में कमबैक किया, पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका।

 

First published on: Dec 25, 2024 04:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola