Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने नेपाल प्रीमियर लीग में धूम मचाना शुरू कर दिया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने काठमांडू गोरखा के बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर दिया और अपनी धमाकेदार पारी के दौरान चार चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि करनाली याक की टीम स्कोरबोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाए। धवन की यह पारी इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे बड़ी पारी है।
धवन ने संभाली टीम की पारी
त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर काठमांडू गोरखा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। करनाली याक के सलामी बल्लेबाज देव खनल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, लेकिन धवन ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और 72 रनों की शानदार पारी खेली। धवन ने शुरुआत में संघर्ष किया और 35 गेंदों पर 33 रन बनाए। हालांकि उन्होंने बाद में बल्लेबाजी में तेजी लाई, जिसके दम पर टीम ने अच्छा स्कोर बनाया।
SHIKHAR DHAWAN SHOW IN NPL..!!!! 🔥
लीग के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं धवन
बता दें कि धवन नेपाल प्रीमियर लीग में सबसे बड़ा नाम हैं। करनाली याक्स के साथ धवन के कॉन्ट्रैक्ट की सटीक जानकारी तो अब तक नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक धवन इस लीग के चार मैच खेलेंगे। कथित तौर पर धवन को हर मैच के लिए 30,000 अमेरिकी डॉलर यानी 25 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। नेपाल में पिछले कई सालों से क्रिकेट का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में धवन जैसे खिलाड़ी को घर पर खेलते देखना नेपाल के लोगों के लिए भी बड़ी बात है। खेल के प्रति उनका प्यार कीर्तिपुर के खचाखच भरे स्टेडियम में मैचों के दौरान देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी, केएल राहुल ने दिया जवाब
ऐसा रहा धवन का करियर
बता दें कि धवन ने इसी साल अगस्त में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने भारत की ओर से कुल 34 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनके बल्ले से 2315 रन निकले। इस फॉर्मेट में उनके नाम 7 शतक और 5 फिफ्टी हैं। दूसरी ओर वनडे क्रिकेट में गब्बर ने कुल 167 मैचों में 6,793 रन जड़े है, जिसमें 17 सेंचुरी शामिल रहीं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में धवन के नाम 68 मैचों में 1759 रन हैं। धवन काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने आखिरकार इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
यह भी पढ़ें: फैन के आगे टिक नहीं सके क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक ही झटके में हो गया साढ़े 8 करोड़ रुपये का नुकसान
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
41 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
42 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines