हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या शिखर धवन को मिली नई जीवनसाथी? वायरल वीडियो ने मचाई खलबली

Shikhar Dhawan: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक नई मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि धवन और मिस्टीगर्ल शादी रचा सकते हैं।

विज्ञापन

Shikhar Dhawan: साल 2024 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके शिखर धवन अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए वीडियो बनाते रहते हैं। इन दिनों शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक नई हसीना के साथ नजर आ रहे हैं। शिखर, नई मिस्ट्री गर्ल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। अब सोशल मीडिया पर फैंस धवन और नई मिस्ट्री गर्ल को लेकर खूब बज बना रहे हैं।

क्या गब्बर को हुआ फिर से प्यार?

गब्बर के साथ स्पॉट हुई हसीना कौन है? इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर माना जा रहा है कि गब्बर इस हसीना के प्यार में पड़ चुके हैं। दोनों एक दूसरे से शादी भी करने वाले हैं। वीडियो में धवन को ब्लू टी शर्ट और ब्लैक कार्गो में देखा जा सकता है। इस दौरान धवन के साथ मिस्ट्री गर्ल भी नजर आ रही है। हालांकि इस दौरान धवन के साथ स्पॉट हुई लड़की कैमरों से बचते हुए नजर आ रही है।

बताते चलें कि शिखर धवन और उनकी पत्नी आयाशा मुखर्जी का पिछले साल अक्टूबर में ही तलाक हो गया था। हालांकि अब धवन का नई मिस्टरी गर्ल के साथ दिखना काफी कुछ इशारा कर रहा है। हालांकि धवन ने अभी तक इस रिश्ते के बारे में कुछ भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

विज्ञापन

इस साल ही लिया संन्यास

धवन ने इस साल ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने आईपीएल समेत घरेलू टूर्नामेंट से भी दूरी बना ली है। धवन भारतीय टीम से दूर चल रहे थे। युवा खिलाड़ियों के टीम में आने से धवन को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से उन्हें संन्यास का ऐलान करना पड़ा। धवन ने अपने करियर में भारत के लिए 35 टेस्ट मैच में 40.61 की शानदार औसत और 7 शतक की बदौलत 2315 रन बनाए हैं। वहीं 167 वनडे मैच में 44.11 की औसत के साथ 6793 रन बनाए हैं। वहीं 68 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 27.92 की औसत के साथ 1759 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: घर में ही फेल रोहित शर्मा की कप्तानी! 55 साल में पहली बार हुआ टीम इंडिया का ऐसा हश्र

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अपने मन की करना पड़ा कोहली-रोहित को भारी, ठुकरा दी थी बीसीसीआई की खास गुजारिश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola