Shikhar Dhawan NPL Debut: इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर चुके शिखर धवन का नेपाल प्रीमियर लीग में डेब्यू यादगार नहीं रहा है। पहले मैच में गब्बर बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे। हालांकि, धवन को लीग में खेलते देखने के लिए बड़ी तादाद में दर्शक मैदान पर पहुंचे। शिखर को सिर्फ 14 रन के स्कोर पर कनाडा के लिए खेलने वाले गेंदबाज हर्ष ठाकर ने पवेलियन की राह दिखाई। इस लीग में खेलने वाले धवन सबसे मशहूर चेहरे हैं और इसी वजह से उनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई थीं।
धवन रहे फ्लॉप
शिखर धवन का बल्ला नेपाल प्रीमियर लीग के पहले मैच में पूरी तरह से खामोश रहा। धवन की एक झलक पाने के लिए फैन्स काफी बेकरार दिखे। हालांकि, गब्बर फैन्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। धवन 14 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज को हर्ष ठाकर ने पवेलियन की राह दिखाई। बता दें कि टूर्नामेंट में धवन करनाली याक्स की ओर से खेल रहे हैं। नेपाल प्रीमियर लीग का आयोजन 30 नवंबर से हो रहा है और टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाना है। फैन्स आने वाले मैचों में धवन से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
इस साल किया था रिटायरमेंट का ऐलान
शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से इसी साल अगस्त में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। शिखर ने भारत की ओर से कुल 34 टेस्ट मैच खेले और उनके बल्ले से 2315 रन निकले। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में धवन ने 7 शतक और 5 अर्धशतक जमाए। वहीं, वनडे क्रिकेट में शिखर ने कुल 167 मैचों में 6,793 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने 17 सेंचुरी और 39 फिफ्टी जमाई। फटाफट क्रिकेट में धवन टीम इंडिया की जर्सी 68 मैचों में पहनकर मैदान पर उतरे और उन्होंने 1759 रन बनाए। टी-20 इंटरनेशनल में शिखर के बल्ले से 11 फिफ्टी निकली। धवन काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। टीम में वापसी की राह देखते-देखते थक चुके धवन ने आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया।
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
25 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
36 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines