Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होगा. इससे पहले 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को देनी है. ऐसे में सभी टीमें अब कमर कस चुकी हैं. 13 नवंबर को मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला करते हुए 2 खिलाड़ियों को अपने दल में जगह दी. मुंबई ने पहले शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम का हिस्सा बनाया, जबकि इसके बाद टीम ने वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल कर लिया.
डन हुई मुंबई इंडियंस की एक और डील
शार्दुल ठाकुर के बाद मुंबई इंडियंस ने शेरफेन रदरफोर्ड को अपने दल का हिस्सा बना लिया. एमआई ने 2.6 करोड़ में शेरफेन को शामिल किया है. दोनों खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए मुंबई ने किसी भी खिलाड़ी को रिलीज नहीं किया है. मुंबई ने दोनों डील कैश में की है. शार्दुल ठाकुर को एलएसजी से मुंबई में लाया गया है, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से लाया गया है. शेरफेन रदरफोर्ड 6 साल बाद मुंबई में शामिल होंगे. वह साल 2020 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं. वह अभी तक दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का भी हिस्सा रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन से पहले KKR ने चली बड़ी चाल, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज प्लेयर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
27 साल के शेरफेन रदरफोर्ड अब तक 19 वनडे मैच में 46.85 की औसत के साथ 656 रन बना चुके हैं. इसके अलावा 44 टी-20 मैच में उन्होंने 18.37 की औसत के साथ 588 रन बनाए हैं. वनडे में उन्होंने एक शतक भी बनाया है. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने अब तक खासा कुछ कमाल नहीं किया है. वनडे में उन्होंने 3 विकेट के अलावा टी-20 में 2 विकेट लिए हैं.
ऐसा है आईपीएल करियर
शेरफेन रदरफोर्ड ने अब तक आईपीएल में 23 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 24.81 की औसत के साथ 397 रन बनाए हैं, जबकि 1 बल्लेबाज को उन्होंने अपना शिकार बनाया है. पिछले सीजन की बात करें तो उन्होंने जीटी के लिए 13 मैचों की 11 पारियों में 32.33 की औसत और 157.29 के स्ट्राइक रेट के साथ 291 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के ऑक्शन से पहले CSK टीम में होंगे बड़े बदलाव! कई स्टार प्लेयर्स की विदाई लगभग तय
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
41 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 8वां विकेट गिरा, तिलक के बाद अक्षर पटेल भी हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines