शेल्डन जैक्सन ने लिया संन्यास, टीम को लगा बड़ा झटका

Sheldon Jackson: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शेल्डन जैक्सन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह अब घरेलू टूर्नामेंट में बतौर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे।

kkr

Sheldon Jackson: भारत के घरेलू क्रिकेटर शेल्डन जैक्सन ने कुछ दिन पहले ही वनडे और टी-20 प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। लेकिन अब वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। वह सौराष्ट्र के लिए आखिरी मुकाबला 8 फरवरी को खेलने उतरे थे। हालांकि अब शेल्डन सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में भाग नहीं लेंगे। टीम के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम को बड़ा झटका

शेल्डन जैक्सन ने आईपीएल में भी भाग लिया है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा सौराष्ट्र के लिए उन्होंने कई सालों तक अपनी सेवाएं दी हैं। 38 साल के जैक्सन ने साल 2006 में सौराष्ट्र के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में सौराष्ट्र के लिए टी-20 और साल 2011 में प्रथम श्रेणी के लिए डेब्यू किया। लगभग 19 सालों तक उन्होंने सौराष्ट्र के लिए खेला है। लेकिन अब शेल्डन सौराष्ट्र क्रिकेट टीम में नजर नहीं आएंगे।

विज्ञापन

ऐसा रहा है घरेलू करियर

शेल्डन ने 105 प्रथम श्रेणी मैच में 46.12 की औसत के साथ 7242 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 21 शतक के अलावा 39 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 86 लिस्ट A मैच में उन्होंने 36.25 की औसत के साथ 2792 रन बनाए हैं। उन्होंने 9 शतक के अलावा 14 अर्धशतक बनाए हैं। वहीं 84 टी-20 मैच में उन्होंने 27.45 की औसत के साथ 1812 रन बनाने के अलावा उन्होंने 1 शतक के अलावा 11 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

आईपीएल करियर पर एक नजर

जैक्सन को आईपीएल में ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने केवल 9 मैच ही खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 10.16 की औसत के साथ 61 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने आखिरी बार साल 2022 में खेला था। इसके बाद वह किसी फ्रेंचाइजी में नजर नहीं आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ