Shashank Singh PBKS: आईपीएल 2024 में 44 का बैटिंग औसत और 164 का स्ट्राइक रेट। आईपीएल 2025 में 68.25 का बैटिंग औसत और 151 का स्ट्राइक रेट। सबसे बड़ी खूबी कि किसी भी परिस्थिति से टीम की डगमगाती नैया को संवारने का हुनर। सोने पर सुहागा अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी यानी जबरदस्त फिनिशर। पंजाब किंग्स अगर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ तक शान से पहुंचने में सफल रही है, तो इस बल्लेबाज का बहुत बड़ा हाथ है। नाम है शशांक सिंह। पिछले सीजन आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर पंजाब को कई मैचों में यादगार जीत दिलाने वाले शशांक इस बार अकेले ही टीम के लिए मसीहा बने हुए हैं।
पंजाब का रॉकस्टार
पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर ने भले ही इस सीजन धांसू प्रदर्शन किया हो, लेकिन टीम की पारी को हर बार फिनिशिंग टच शशांक सिंह की विस्फोटक इनिंग के बूते ही मिला है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि जब-जब इस सीजन पंजाब का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा है, तो शशांक टीम के लिए संकटमोचक साबित हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही खेले गए आखिरी मैच में पंजाब के 150 रनों तक पहुंचने के लाले पड़ रहे थे।
हालांकि, वो शशांक की अंतिम ओवरों में ही खेली गई तूफानी पारी ही थी, जिसके दम पर पंजाब के किंग्स स्कोर बोर्ड पर 219 रन टांगने में सफल हो गए। शशांक ने 30 गेंदों में 196 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 59 रन ठोके और वह नाबाद रहे। यह कहानी सिर्फ इस मैच की नहीं, बल्कि इस पूरे सीजन की रही है। शशांक के रूप में पंजाब किंग्स के हाथों वो हीरा लगा है, जिसकी चमक से टीम इस साल जगमगा रही है।
आईपीएल 2025 में धांसू प्रदर्शन
शशांक सिंह पंजाब किंग्स की ओर से नंबर छह या सात पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं। आईपीएल 2025 में अब तक खेले 12 मैचों में शशांक 151 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 273 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान दो फिफ्टी भी उनके बल्ले से निकली है। पिछले सीजन शशांक अपनी तूफानी बैटिंग की वजह से चर्चा में आए थे। हालांकि, इस सीजन उनकी बल्लेबाजी में वो सूझबूझ भी नजर आई है, जो अहम मौके पर पंजाब किंग्स के खूब काम आ रही है। यही वजह है कि शशांक आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पंजाब के लिए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
8 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines