Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
Shardul Thakur Wife Mittali Parulkar: भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर रीतिका सजदेह तक, हर किसी पर कैमरामैन का फोकस रहता है। हालांकि, कुछ प्लेयर्स की बीवियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने बलबूते पर खुद की पहचान बनाई है। इनमें स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की वाइफ मिताली पारुलकर भी शामिल हैं। मिताली सीएस का पेपर क्लियर कर चुकी हैं और बिजनेस की दुनिया में भी वह तेजी से कदम बढ़ा रही हैं।
शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की अच्छी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। क्रिकेट करियर के बिजी शेड्यूल के बावजूद शार्दुल और मिताली का प्यार लगातार परवान चढ़ता रहा और 2023 में दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि मिताली एक बिजनेस फैमिली से आती हैं और उनके पिता जाने-माने बिजनेसमैन हैं। कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ते हुए मिताली ने सीएस का पेपर क्लियर किया और अपने करियर की शुरुआत कम्पनी सेक्रेटरी के तौर पर की।
Shardul Thakur enjoying his birthday alongside his wife.
A beautiful image! pic.twitter.com/ubvj7dKSfn
— Cool Cric (@thcoolcric) October 17, 2023
हालांकि, कुछ समय काम करने के बाद मिताली ने अपने पैशन के जरिए बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। मिताली को बेकिंग का बहुत शौक है और इसी वजह से उन्होंने अपनी बेकरी खोली, जिसके नाम उन्होंने ‘ऑल जेज बेकरी’ रखा। कुछ ही समय में मिताली के बिजनेस ने जबरदस्त तरक्की की और उनकी बेकरी की गिनती अब ठाणे के सबसे मशहूर बेकरी में की जाती है। अपने बिजनेस की मदद से मिताली 2 से 3 करोड़ की नेटवर्थ बना चुकी हैं।
Many congratulations to Shardul Thakur for getting married. pic.twitter.com/YLURyc1SWe
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 27, 2023
बिजनेस की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ शार्दुल की वाइफ मिताली बेहद खूबसूरत भी हैं। सोशल मीडिया पर मिताली की तस्वीरें काफी वायरल भी हो चुकी हैं। मिताली के इंस्टाग्राम पर 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मिताली अपने अकाउंट पर आए दिन शानदार फोटोज शेयर करती रहती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।