IPL 2025: अनसोल्ड रहा गेंदबाज बन गया SRH के लिए काल! 2 गेंदों में पलट डाली बाजी, LSG के लिए साबित हो रहा वरदान
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहा खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए वरदान साबित हो रहा है।
Edited By Shubham Mishra

Shardul Thakur
Edited By Shubham Mishra

Shardul Thakur
Shardul Thakur SRH vs LSG: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में जिस खिलाड़ी को किसी ने नहीं पूछा था, वो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2025 में वरदान साबित हो रहा है। नाम है शार्दुल ठाकुर। ऑक्शन में शार्दुल को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी तक नहीं दिखाई थी। वही शार्दुल इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में विपक्षी बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कहर बरपाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को भी शार्दुल ने तहस-नहस कर डाला है। शार्दुल ने दो गेंदों के अंदर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को पवेलियन की राह दिखा दी।
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान के इस फैसले को शार्दुल ठाकुर ने तीसरे ही ओवर में सही साबित करके दिखा दिया। शार्दुल ने ओवर की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। अभिषेक की पारी का अंत शार्दुल ने सिर्फ 6 रन के स्कोर पर कर दिया। इसके बाद अगली ही बॉल पर शार्दुल ने पिछले मैच के शतकवीर ईशान किशन की पारी का भी अंत कर दिया। ईशान को शार्दुल ने खाता तक खोलने का मौका नहीं दिया और उन्हें गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा।
SHARDUL STRIKES! 🔥
The dangerous #AbhishekSharma falls into the trap as he gets caught at fine leg off #ShardulThakur’s clever delivery!
Watch LIVE action: https://t.co/f9h0ie1eiG #IPLonJioStar 👉 #SRHvLSG | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/hx4H3wO2EN
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 27, 2025
शार्दुल ठाकुर ने कुछ इसी अंदाज में दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ भी लखनऊ सुपर जायंट्स को शुरुआत दिलाई थी। शार्दुल ने पारी के पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क और अभिषेक पोरेल को पवेलियन की राह दिखाई थी। फ्रेजर को शार्दुल ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर चलता किया था, जबकि अभिषेक को शार्दुल ने खाता तक खोलने का मौका नहीं दिया था। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिल सका था। हालांकि, मोहसिन खान के फिट ना होने की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स ने शार्दुल को अपनी टीम में शामिल किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: