LSG vs GT: लखनऊ के मैदान पर शार्दुल ठाकुर की बड़ी उपलब्धि, हासिल किया बड़ा मुकाम

Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर ने गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कमाल कर दिया। उन्होंने लखनऊ के लिए खेलते हुए अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल की।

ipl 2025 (29)

Shardul Thakur: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच 12 अप्रैल को मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जीटी ने पहले बल्लेबाजी की और 180 रन बनाए। जीटी की ओर से शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की। उनके नाम टी-20 में बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। लखनऊ के मैदान पर शार्दुल ने बड़ा कारनामा किया है।

विज्ञापन

शार्दुल का बड़ा कारनामा

आईपीएल 2025 के मैच नंबर 26 में शार्दुल ठाकुर ने किफायती गेंदबाजी की और 2 बल्लेबाजों को अपना निशाना बना लिया। इस तरह शार्दुल ने अपने टी-20 करियर में 200 विकेट अपने नाम कर लिए। शार्दुल लगातार एलएसजी के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खास बात ये है कि शार्दुल आईपीएल 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन मोहसिन खान के चोटिल होने के बाद लखनऊ ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। शार्दुल कमाल की गेंदबाजी से आईपीएल 2025 में महफिल लूट रहे हैं। शार्दुल ने गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में 34 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम कर लिए।

विज्ञापन

ऐसा रहा है शार्दुल का प्रदर्शन

शार्दुल ने अब तक खेले गए 6 मैच में 11 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। दिल्ली के खिलाफ खेले गए पहले मैच में उन्होंने 2 विकेट झटके थे। वहीं हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा एमआई के खिलाफ 1 और केकेआर के खिलाफ भी शार्दुल ने 2 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

गिल और सुदर्शन चमके

इस मैच में साईं सुदर्शन ने 37 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। इस दौरान सुदर्शन ने कमाल कर दिया। उन्होंने 7 चौके के अलावा 1 छक्का भी अपने नाम किया। इसके अलावा शुभमन गिल ने 38 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। उन्होंने भी 6 चौके के साथ 1 छक्का अपने नाम किया। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी शतक से चूक गए। गिल और सुदर्शन के अलावा जीटी की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। गुजरात ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ