Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
Shapoor Zadran: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वो 10 साल से ज्यादा समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं। शापूर जादरान ने अफगानिस्तान क्रिकेट को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जादरान ने तीन आईसीसी टी-20 विश्व कप में हिस्सा लिया है। इसके अलावा 2015 में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में टीम की पहली जीत के हीरो रहे थे। उन्होंने डुनेडिन में स्कॉटलैंड के खिलाफ विजयी रन बनाए थे।
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान ने 2020 में ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने फेसबुक पेज के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज वह दिन है जिसका मैं कभी सामना नहीं करना चाहता था, लेकिन आखिरकार यह हर खिलाड़ी के लिए आता है। 22 साल की सेवा, त्याग और क्रिकेट के प्रति प्यार के बाद, मैं आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन निर्णय रहा है क्योंकि क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक खेल से कहीं बढ़कर है; यह मेरा जुनून, पहचान और उद्देश्य रहा है।”
Shapoor Zadran Calls Time on his International Career 🚨
Afghanistan’s big tall left-arm fast bowler Shapoor Zadran, a key figure in the rise of cricket in Afghanistan, announced his retirement from International cricket. He represented Afghanistan in 80 international matches… pic.twitter.com/46W3B4msHH
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) January 30, 2025
उन्होंने आगे लिखा, “बचपन से ही मैं अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता था और अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे गर्व होता है कि मैंने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने देश का झंडा फहराने में अपनी भूमिका निभाई।”
जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 80 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है, जिसमें उन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 43 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 37 विकेट लिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।