Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड में इन दिनों काफी उठा-पटक चल रही है। वहीं दूसरी तरफ अब पाक टीम हेड कोच ढूंढ रही है। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज का नाम भी सामने आया था। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच नहीं बन पाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच की रेस में डैरेन सैमी, साइमन कैटिच, माइक हेसन और फिल सिमंस का नाम भी शामिल है।
शेन वॉटसन नहीं बन पाएंगे पाक टीम के हेड कोच
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने की रेस में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉटसन का नाम सबसे आगे था। लेकिन वॉटसन का व्यस्त शेड्यूल होने के चलते वे पाक टीम के होड कोच नहीं बन पाएंगे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो शेन वॉटसन आईसीसी टूर्नामेंट में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कमेंट्री करते हैं इसके अलावा वॉटसन क्रिकेट के कई और अन्य कामों में व्यस्त रहेंगे जिसके चलते पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पाक टीम के हेड कोच नहीं बन पाएंगे।
बिना कोच के खेल रही पाक टीम
वनडे विश्व कप 2023 के बाद से मिकी ऑर्थर और उनके स्टाफ ने पाक टीम के हेड कोच पद को छोड़ दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान की टीम बिना हेड कोच के क्रिकेट खेल रही है। जिसके चलते टीम का प्रदर्शन और ज्यादा खराब रहा। ऐसे में अब पाक टीम एक बेहतरीन हेड की कोच की तलाश में है।
दरअसल वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। बाबर आजम की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। जिसके बाद से ही पाक क्रिकेट बोर्ड और टीम में कई बदलाव देखने को मिले। टीम के कोच से लेकर कप्तान तक को बदल दिया गया था। बाबर आजम को पाक टीम के कप्तानी पद से हटाकर शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद को टीम का कप्तान बनाया गया।
शान मसूद को टेस्ट टीम की तो शाहीन अफरीदी को टी20 टीम की कप्तानी सौपी गई। इसके बाद भी पाक टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा। शान मसूद की कप्तानी में पाक टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर 3-0 से टेस्ट सीरीज हारी। इसके बाद शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाक की टी20 टीम को न्यूजीलैंड से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इन 3 युवा खिलाड़ियों ने पक्की कर ली टीम में जगह! T20 WC में भी मिल सकता है मौका
ये भी पढ़ें:- ईशान-अय्यर के कॉन्ट्रैक्ट पर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी! पहली बार दिया खुलकर बयान
ये भी पढ़ें:- अब राहुल द्रविड़ ने भी डोमेस्टिक क्रिकेट के शेड्यूल को बता दिया गलत, BCCI से कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines