Shane Warne Death: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में हुआ था। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया गया था। हालांकि, अब 3 साल बाद इस मामले में एक बड़ा खुलासा ब्रिटिश मीडिया द्वारा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड के जिस विला में पूर्व क्रिकेटर की डेड बॉडी पाई गई थी, वहां से एक सेक्स ड्रग भी बरामद हुआ था। लेकिन इस मामले को तूल न मिले ये सोचकर पुलिस अधिकारियों ने कमरे की जांच करते हुए सेक्स ड्रग को कमरे से हटा दिया था।
डेली मेल की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने डेली मेल को बताया शेन वॉर्न की मौत के बाद जब उनके कमरे की जांच की जा रही थी, तो उनको वहां से कामाग्रा नाम का सेक्स ड्रग मिला था, जो काफी पावरफुल माना जाता है। ये ड्रग थाईलैंड में डॉक्टर के पर्चे के बिना भी मिल जाता है और ये भारत में बनता है। पुलिस अधिकारी का मानना है कि ये सेक्स ड्रग शेन वॉर्न की मौत का कारण हो सकता है, इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि उस सेक्स ड्रग को हटाने का आदेश उनको ऊपर से मिला था। हालांकि ऑफिशियली तरीके से उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक को माना गया था।
ऐसा रहा शेन वॉर्न का क्रिकेट करियर
शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 1992 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट, 194 वनडे और 55 आईपीएल मैच खेले थे। टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए वॉर्न ने 708 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 71 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था। इसके अलावा 194 वनडे मैचों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 293 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने 33 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। वहीं आईपीएल में उनके नाम 57 विकेट थे।
इसके अलावा टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए शएन वॉर्न ने 3154 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 99 रन का था और उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले थे। वहीं वनडे में बल्लेबाजी करते हुए वॉर्न ने 1018 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला था।
ये भी पढ़ें:- 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली ने कर डाला बड़ा ऐलान, सामने आया VIDEO
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
52 mins agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
8 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
8 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
9 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
9 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
10 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
11 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines