Happy Birthday Shane Warne: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर शेन वॉर्न की आज बर्थ एनिवर्सरी है। ये महान क्रिकेटर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हो लेकिन क्रिकेट इतिहास में वॉर्न अपनी अलग ही छाप छोड़कर गए हैं। एक वो दौर था जब शेन वॉर्न के सामने दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते थे। क्रिकेट इतिहास में शेन वॉर्न के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा
वैसे तो शेन वॉर्न खतरनाक गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते थे लेकिन जब-जब टीम पर मुसीबत आती थी तो वे बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करते थे। जिसके चलते उन्होंने बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। टेस्ट क्रिकेट में शेन वॉर्न ने बल्लेबाजी करते हुए 3154 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले थे, लेकिन वॉर्न शतक एक भी नहीं लगा पाए थे। इस दौरान वॉर्न का बेस्ट स्कोर 99 रनों का था।
टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट
शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 708 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन एक पारी में 71 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था। वहीं टेस्ट क्रिकेट में वॉर्न 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे।
ये भी पढ़ें:- पत्नी ने किडनी डोनेट कर बचाई क्रिकेटर की जान, ऐसा है ऑलराउंडर का क्रिकेट करियर
इंटरनेशनल क्रिकेट में 1001 विकेट
शेन वॉर्न ने अपने क्रिकेट करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 वनडे मैच खेले थे। टेस्ट में वॉर्न के नाम 708 विकेट दर्ज थे, तो वहीं 194 वनडे मैचों में गेंदबाजी करते हुए पूर्व दिग्गज ने 293 विकेट चटकाए थे। ऐसे में शेन वॉर्न ने वनडे और टेस्ट में कुल मिलाकर 1001 विकेट अपने नाम किए थे।
बल्लेबाजी में प्रदर्शन
इसके अलावा शेन वॉर्न ने वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए 1018 रन बनाए थे। जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में 12 अर्धशतक के साथ 3154 रन बनाए थे। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वॉर्न 6919 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश सीरीज से पहले टीम इंडिया का ‘टेस्ट’ शुरू, चेन्नई में आज से शुरू होगा ये काम
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
25 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
26 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
2 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
14 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines