शान मसूद ने डबल सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, 33 साल पुराना इंजमाम उल हक का कीर्तिमान हुआ चकनाचूर

Shan Masood Double Century: पाकिस्तान में इन दिनों प्रेसीडेंट कप खेली जा रही है. पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने सुई नॉर्दर्न गैस की ओर से खेलते हुए धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पाकिस्तान की सरजमीं पर दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा. इसके साथ ही उन्होंने 33 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

शान मसूद जश्न मनाते हुए

शान मसूद जश्न मनाते हुए

Shan Masood Double Century: फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल रही है. बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी फिलहाल बिग बैश लीग में भाग ले रहे हैं. वहीं पाकिस्तान की घरेलू सरजमीं पर इन दिनों प्रेसीडेंट्स कप खेली जा रही है. ये एक प्रथम श्रेणी घरेलू टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसून ने डबल सेंचुरी ठोक गर्दा उड़ा दिया है.

विज्ञापन

33 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

शान मसूद इस मैच में सुई नॉर्दर्न गैस की ओर से खेल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 177 बॉल पर दोहरा शतक लगा दिया. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज की ओर से लगाया गया ये सबसे तेज दोहरा शतक है. शान ने अपनी दोहरी शतकीय पारी से इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इंजमाम ने दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ साल 1992 में बनाया था. तब उन्होंने 188 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था. शान मसूद 185 गेंदों पर 212 रन बनाकर नाबाद रहे.

विज्ञापन

शान मसूद अब तक पाकिस्तान के लिए 44 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक 2550 रनों को अपने नाम किए हैं. शान ने 6 शतक के अलावा 13 अर्धशतक भी जड़े हैं. इसके अलावा 9 वनडे मैच में उन्होंने 163 रन और 19 टी-20 इंटरनेशवल में उनके बल्ले से 395 रन निकले हैं.

इससे पहले सुई नॉर्दन की ओर से खेलते हुए शान ने लिस्ट A क्रिकेट में 105 रनों की पारी खेली थी. वह इस टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. हालांकि मसूद फिलहाल पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान हैं. वह वनडे और टी-20 में पाकिस्तान की मौजूदा टीम का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन

फर्स्ट क्लास में सबसे तेज डबल हंड्रेड लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीगेंदेमैचवर्ष
1शान मसूद177SNGPL बनाम सहर एसोसिएट्स2025
2इंजमाम-उल-हक188पाकिस्तान बनाम ऑक्सब्रिज1992
3मोहम्मद इखलाक199WAPDA बनाम गनी ग्लास2023
4शरजील खान~210*यूनाइटेड बैंक लिमिटेड बनाम SNGPL2017
5जुलकरनैन हैदर225ZTBL बनाम लाहौर शालीमार2012

ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज का निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ