Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम पहले दौरे से बाहर हो गई थी। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से बाबर आजम की कप्तानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पीसीबी ने टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। पीसीबी ने बुधवार को बैठक की थी। इस बैठक में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं, गिलेस्पी, सफेद गेंद के कोच गैरी कर्स्टन सहायक कोच अजहर महमूद ने शामिल हुए थे।
जानें कौन होगा टेस्ट टीम का कप्तान
शान मकसूद पर पीसीबी और कोच जेसन गिलेस्पी भरोसा जताया है। वो रेड बॉल में पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इसी साल अक्टूबर में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है। पाकिस्तान को बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का भी सामना करना है।
मीटिंग में हुई इन मुद्दों पर बात
पीसीबी और कोचों के साथ हुई बैठक में सफेद और रेड बॉल प्रारूपों में नेशनल टीम को तैयार करने को लेकर प्लान तैयार किया गया। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दौरे के लिए पाकिस्तान की कप्तानी शान मसूद को दी गई थी। हालांकि इस सीरीज में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।
बाबर के भविष्य को लेकर नहीं हुआ फैसला
बाबर की कप्तानी को लेकर भी पीसीबी ने चर्चा की है। हालांकि उनके भविष्य को लेकर आगे फैसला किया जाएगा। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शहीद अफरीदी ने कहा कि बाबर को बहुत मौके मिल चुके हैं। ऐसे में पीसीबी को अब आत्ममंथन करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- ये डच क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच, गंभीर ने सुझाया नाम
ये भी पढ़ें: WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
7 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
40 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines