Shakib Al Hasan: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। हालांकि इस सीरीज में शाकिब अल हसन हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बांग्लादेश का ये धाकड़ ऑलराउंडर इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है। अनुभवी ऑलराउंडर को आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
शाकिब अल हसन हुए बाहर
टेस्ट और टी-20 प्रारूप से संन्यास ले चुके शाकिब अल हसन बांग्लादेश के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के जरिए अपना आखिरी टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं। लेकिन इससे पहले शाकिब अल हसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया। शाकिब को इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भी खेली गई वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया गया था।
चयन पैनल के सदस्य ने किया खुलासा
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के चयन पैनल के एक सदस्य ने क्रिकबज से कहा कि शाकिब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं और हमने अपनी टीम उसी के अनुसार तैयार की है।
वहीं दूसरे अधिकारी ने कहा कि शाकिब फिलहाल बांग्लादेश की ओर से खेलने के लिए सही स्थिति में नहीं हैं। वह फिलहाल अबु धाबी टी-10 लीग खेल रहे हैं। इस लीग में वह बांग्ला टाइगर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शाकिब इससे पहले घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलना चाहते थे।
लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें इस सीरीज में मौका नहीं मिला। अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बांग्लादेश अपनी आखिरी वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। इस सीरीज में शाकिब को शामिल नहीं किया गया है। बांग्लादेश के लिए शाकिब सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। इस लिहाज से भी बांग्लादेश के लिए ये बड़ा झटका है।
पहला टेस्ट हार चुकी है बांग्लादेश
वेस्टइंडीज दौरे पर फिलहाल बांग्लादेश 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश को 201 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दूसरा टेस्ट 30 नवंबर से खेला जा रहा है। वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 8 दिसंबर से किया जाएगा, जिसका आखिरी मुकाबला 12 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज 19 दिसंबर से खेली जाएगी।
यह भी पढ़ें: 5 चौके, 9 छक्के…ईशान किशन ने उड़ाया तूफानी बल्लेबाजी से गर्दा, 27 गेंदों में टीम को दिला डाली जीत
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
36 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
45 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
56 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines