Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के तहत प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह फैसला इस महीने की शुरुआत में लॉफबोरो विश्वविद्यालय में परीक्षण के बाद उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाए जाने के बाद लिया गया।
सितंबर में अंपायर ने उठाए थे सवाल
सितंबर में जब शाकिब अल हसन काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेल रहे थे, तब अंपायरों ने उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाया था। इस मैच में शाकिब अल हसन ने 9 विकेट लिए थे। ये 2010-11 के बाद काउंटी क्रिकेट में उनका पहला मुकाबला था।
बैन को हटाने के लिए शाकिब को अब फिर से अपने एक्शन की जांच करानी होगी। इस टेस्ट में गेंदबाजी के दौरान उनकी कोहनी 15 डिग्री से कम मुड़नी चाहिए। इस टेस्ट में पास होने के बाद ही वो इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट में गेंदबाजी करा पाएंगे।
लगातार विवादों में रहे हैं शाकिब
शाकिब अल हसन हाल के समय में काफी ज्यादा विवादों में रहे थे। बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद के बाद उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वहीं, टेस्ट भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद उन्होंने बांग्लादेश के लिए कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वो इस समय अपने परिवार के साथ यूएसए में रहते हैं।
बीसीबी के अध्यक्ष ने कही ये बात
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष फारुक अहमद ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि शाकिब आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम की योजना का हिस्सा है। “देश से बाहर रहते हुए शाकिब के लिए बांग्लादेश के लिए खेलना निश्चित रूप से एक चुनौती है। फिलहाल, वह अगले साल फरवरी और मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हमारी रणनीति का हिस्सा बने हुए हैं।
(खबर अपडेट हो रही है…)
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
7 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
8 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
8 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
8 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
8 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
9 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
9 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines