आगामी सीरीज से पहले अंधकार में शाकिब अल हसन, बड़ी वजह आई सामने

Shakib Al Hasan: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए शाकिब अल हसन को बाहर किया जा सकता है। शाकिब ने अपनी बातचीत में बड़ा खुलासा किया है।

Shakib Al Hasan (5)

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश क्रिकेट टीम फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा मैच 29 अक्टूबर से खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद बांग्लादेश को 3 मैच की वनडे सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलनी है। हालांकि इस सीरीज के लिए भी शाकिब अल हसन के खेलने पर संशय है। उन्होंने बताया है कि बोर्ड ने अभी इस सीरीज के लिए उनसे संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन

शाकिब अल हसन के खेलने पर संशय

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में शाकिब ने अपने आखिरी टेस्ट सीरीज के तौर पर खेलने की इच्छा जताई थी। लेकिन बोर्ड ने उन्हें मौका नहीं दिया था। अब शाकिब अल हसन को अफगानिस्तान के खिलाफ भी होने वाली वनडे सीरीज में मौका मिलने की संभावना कम है। बोर्ड ने अभी तक उन्हें अगले कदम के बारे में नहीं बताया है। शाकिब ने सोमवार को क्रिकबज से कहा कि मैं कैसे बता सकता हूं कि मैं अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे खेलूंगा या नहीं, बीसीबी को इसके बारे में बताना चाहिए।

विज्ञापन

शाकिब ने टी-20 विश्व कप 2024 के बाद टी-20 प्रारूप से संन्यास का ऐलान किया था। वह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे प्रारूप से भी संन्यास का ऐलान कर देंगे। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शाकिब को वनडे सीरीज खेलने पर संशय बरकरार है।

विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से बीसीबी खामोश

भारत के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान शाकिब अशांति के दौरान एक हत्या के मामले में आरोपी थे। हालांकि बोर्ड ने उन्हें दोषी साबित होने तक खेलने की अनुमति दी थी। बांग्लादेश में कुछ महीने पहले तख्तापलट हो गया था। इस दौरान शाकिब पर अशांति और हत्या का आरोप लगा था। हालांकि इस दौरान शाकिब किसी दूसरे देश में लीग खेल रहे थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ 6 नवंबर से सीरीज

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का आगाज 6 नवंबर को होने वाला है। दूसरा मैच 9 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 11 नवंबर को खेला जाएगा। ये सभी मैच शारजाह में खेले जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ