India vs Bangladesh: भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। दूसरा मुकाबला 27 सितंबर को कानपुर में खेला जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के लिए भारतीय टीम को सीरीज जीतना जरूरी है। हालांकि भारत की मुश्किलें बांग्लादेश का एक खिलाड़ी बढ़ा सकता है। बांग्लादेश के धाकड़ खिलाड़ी शाकिब अल हसन भारत के खिलाफ अकेले ही मैच पलटने का दम रखते हैं।
चेन्नई में ये खिलाड़ी काट सकता है बवाल
पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है। इस पिच पर फिरकी गेंदबाजों को खूब मदद मिलती है। ऐसे में माना जा रहा है कि बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन कमाल कर सकते हैं। शाकिब लगातार तीनों ही प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
भारत के खिलाफ टेस्ट में शाकिब की गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी दमदार है। उन्होंने अब तक खेले गए 8 टेस्ट मैच में 37.95 की औसत के साथ 21 विकेट हासिल किए है। वह भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी भी हैं।
हालिया प्रदर्शन भी शाकिब का धमाकेदार रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 2 मैच की टेस्ट सीरीज में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए थे। जबकि काउंटी चैंपियनशिप में उन्होंने 9 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया है। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को उनसे बचकर रहना होगा।
बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज
शाकिब ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किया है। उन्होंने अब तक खेले गए 69 टेस्ट मैच में 31.1 की औसत के साथ 242 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जहीर खान ने लिए हैं। उनके नाम 7 टेस्ट मैच में 31 विकेट दर्ज है।
ये भी पढ़ें: भूल जाएंगे DDLJ के राज-सिमरन को, जब सुनेंगे सिमरन-गज्जू की लव स्टोरी, PM मोदी भी हुए खुश
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
36 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
8 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
9 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
9 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
10 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
10 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
11 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines