ओमान के खिलाड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Shakeel Ahmed: ओमान के खिलाड़ी शकील ने नीदरलैंड्स के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वह एक मामले में दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Shakeel Ahmed

Shakeel Ahmed: ओमान और नीदरलैंड्स के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। 1-1 से बराबर चल रही सीरीज का आखिरी मुकाबला 16 नवंबर को खेला गया था। इस मैच में नीदरलैंड्स ने 29 रनों से बाजी मारी और ओमान को हरा कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ओमान ने भले ही मुकाबला गंवा दिया। लेकिन ओमान के 10वें नंबर के बल्लेबाज ने इस मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। ओमान के शकील अहमद ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टी-20 की सबसे बड़ी पारी खेल दी।

शकील अहमद ने रचा इतिहास

ओमान इस मैच में 148 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। हालांकि वह मैच को अपने नाम नहीं कर सकी। क्योंकि टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश प्रदर्शन किया। लेकिन 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शकील अहमद ने अपने नाम बड़ा कीर्तिमान रचा। उन्होंने 33 गेंदों में 3 चौकों की और 2 छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। वह अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके। लेकिन 10वें नंबर पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के अकील होसेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2022 में बनाए थे। अब शकील 10वें नंबर पर एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

बल्लेबाजी के अलावा शकील ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरा। शकील ने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए थे। वह ओमान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के अलावा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।

T20I में 10वें नंबर पर खेली गई सबसे बड़ी पारी

45 – शकील अहमद बनाम नीदरलैंड, 2024
44* – अकील होसेन बनाम इंग्लैंड, 2022
40* – फितरी शाम बनाम भूटान, 2022
40- सोमपाल कामी बनाम हांगकांग

ऐसा था मैच का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 147/9 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन मैक्स ओडॉड ने बनाए थे। उन्होंने 55 गेंदों में 66 रन रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान 118 रनों पर सिमट गई। टीम के सभी मुख्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ