हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने विदेश में कटवाई नाक

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. उन्होंने विदेशी सरजमीं पर अपनी नाक कटवाई है.

विज्ञापन
AI Created Image

पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर दुनिया की लगभग तमाम क्रिकेट लीग में हिस्सा लेते हैं. इन दिनों लंका प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है. इस लीग में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान के गेंजबाज शाहनवाज दहानी के नाम इस लीग का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. उन्होंने पिछले सभी अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़कर अपना नाम लिस्ट में पहले स्थान पर विराजमान कर दिया है.

पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

लंका प्रीमियर लीग 2026 में शाहनवाज दहानी कोलंबो कैप्स की ओर से खेल रहे हैं. वह लंका प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे महंगा स्पेल डालने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. जाफना किंग्स के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर कुटाई की. उन्होंने 4 ओवर में 71 रन खर्च किए. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 17.75 की थी. इससे पहले ये रिकॉर्ड लाहिरु कुमार के नाम था. उन्होंने साल 2020 में 4 ओवर में 63 रन खर्च किए थे.

ऐसा था मैच का हाल

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए जाफना किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे. टीम की ओर से इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 65 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलंबो कैप्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना सकी. टीम की ओर से सदेरा समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 36 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली और जाफना ने 19 रनों से बाजी मार ली.

विज्ञापन

LPL इतिहास में सबसे महंगे स्पेल

रैंकखिलाड़ीदिए गए रन (ओवर)इकोनॉमी रेटविकेटविपक्षी टीमवर्ष
1शाहनवाज दहानी71 रन (4 ओवर)17.750जाफना किंग्स2026
2लाहिरु कुमारा63 रन (4 ओवर)15.751जाफना स्टैलियंस2020
3वहाब रियाज61 रन (4 ओवर)15.251कोलंबो स्टार्स2022
4इसुरु उदाना60 रन (4 ओवर)15.002जाफना किंग्स2024
5मोहम्मद वसीम60 रन (4 ओवर)15.001गॉल ग्लैडिएटर्स2026

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola