---विज्ञापन---

खेल angle-right

शाहिद अफरीदी का केरल कम्यूनिटी ने दुबई में किया स्वागत, मच गया हंगामा, वीडियो वायरल

Shahid Afridi: शाहिद अफरीदी का दुबई में भारतीय केरल कम्यूनिटी के लोगों ने स्वागत किया। जिसके बाद हंगामा मच गया है।

---विज्ञापन---

Shahid Afridi: भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव चल रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच गर्मा-गर्मी बढ़ी थी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के कई आतंकी ठीकानों पर हमला किया था, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा था। इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ कई विवादित बयान दिया था। इसके बावजूद भारतीय केरल समुदाय के लोगों ने अफरीदी का स्वागत दुबई में गर्मजोशी के साथ किया। जिसके बाद बवाल मच गया है।

कार्यक्रम में पहुंचे अफरीदी

शाहिद अफरीदी ने दुबई में केरल समुदाय सीयूबीएए के प्रोग्राम में शामिल हुए थे। सीयूबीएए दुबई में केरल समुदाय के लोगों की कम्यूनिटी है। 25 मई को शाहिद अफरीदी सीयूबीएए द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अफरीदी जैसे ही इस प्रोग्राम में पहुंचते हैं उनके नाम का नारा लगने लगता है। सदस्यों ने इस दौरान अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम को रोक दिया और बूम बूम के नारे लगाए। अफरीदी ने इस कार्यक्रम में कुछ भाषण भी दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई फैंस केरल समुदाय के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

अफरीदी का चैनल भारत में बंद

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान की कई जानी मानी हंस्तियों का सोशल मीडिया अकाउंट और यू ट्यूब चैनल बैन कर दिया था। जिसमें अफरीदी का यू ट्यूब चैनल भी चपेट में आया था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अफरीदी ने भारतीय सेना पर विवादित बयान दिया था। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ भी उन्होंने जहर उगला था।

First published on: May 31, 2025 03:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola