PCB Chairman Mohsin Naqvi: एशिया कप 2025 का समापन हो चुका है, इस बार का एशिया कप काफी विवादों से भरा रहा. फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया था, लेकिन जीतने के बाद भी टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिली थी. दरअसल टीम इंडिया ने एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी और टीम इंडिया के मेडल लेकर भाग गए थे. जिसपर बीसीसीआई ने एसीसी की मीटिंग में भी आपत्ति जताई थी. वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने मोहसिन नकवी से पीसीबी या राजनीतिक पद छोड़ने की मांग की है.
शाहिद अफरीदी ने उठाई बड़ी मांग
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का कहना है कि “नकवी साहब से मेरा अनुरोध या सलाह यही है कि ये दोनों बहुत महत्वपूर्ण पद हैं, और ये बड़े काम हैं जिनमें समय लगता है। पीसीबी गृह मंत्रालय से बिल्कुल अलग है, इसलिए इसे अलग ही रखा जाना चाहिए। यह एक बड़ा फैसला होगा और इसे जल्द से जल्द लिया जाना चाहिए। पाकिस्तान क्रिकेट को विशेष ध्यान और समय की आवश्यकता है और नकवी पूरी तरह से सलाहकारों पर निर्भर नहीं रह सकते।”
ये भी पढ़ें:-फाइनल में शर्मनाक हार के बाद भड़का पूर्व PAK खिलाड़ी, सलमान अली आगा को लताड़ा, कहा- वो टीम में क्यों हैं?
नकवी को नहीं क्रिकेट का ज्ञान
आगे शाहिद अफरीदी ने कहा कि “नकवी साहब का खुद कहना है कि उनको क्रिकेट के बारें ज्यादा ज्ञान नहीं है, जिसके चलते उनको पीसीबी में अच्छे क्रिकेट सलाहकारों को नियुक्त करने की जरूरत है. और ये सलाहकार उनको या पीसीबी को कहीं नहीं ले जा रहे हैं.”
ACC मीटिंग में नकवी को पड़ी फटकार
एशिया कप 2025 की ट्रॉफी टीम इंडिया को लौटाने को लेकर एक मीटिंग हुई. इस मीटिंग में जमकर बवाल देखने को मिला. मीटिंग में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी और टीम इंडिया के मेडल लौटाने की मांग की, लेकिन नकवी ने ट्रॉफी और मेडल लौटाने के लिए एकबार भी हामी नहीं भरी. जिसके बाद अब बीसीसीआई नवंबर में आईसीसी के साथ होने वाली बैठक में मोहसिन नकवी की शिकायत करने वाला है.
ये भी पढ़ें:-ACC मीटिंग में राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी को लताड़ा, एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर मचा जमकर बवाल
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines