PCB Shahid Afridi: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को बुरी तरह से शर्मसार होना पड़ा। टूर्नामेंट में टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही थम गया। पहले न्यूजीलैंड और फिर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंद डाला। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ टीम का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान टूर्नामेंट में एक जीत तक नहीं दर्ज कर सकी। चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार के बाद पीसीबी ने कुछ बड़े कदम उठाते हुए रिजवान से टी-20 की कप्तानी छीन ली। सलमान आगा को नया टी-20 कैप्टन बना दिया गया है। वहीं, शादाब खान की अचानक से टीम में एंट्री हुई है और उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान टीम की हालत को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान सामने आया है।
‘आईसीयू में पाकिस्तान क्रिकेट’
शाहिद अफरीदी ने शादाब खान की अचानक से हुई टीम में एंट्री पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा, “किस बेसिस पर शादाब को वापस बुलाया गया है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने ऐसा क्या प्रदर्शन करके दिखाया है। हम हर समय तैयारियों की बात करते हैं और जब इवेंट आता है, तो हम बुरी तरह से फ्लॉप हो जाते हैं। फिर हम सर्जरी की बात करने लगते हैं। सच यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट अपने खराब फैसलों की वजह से आईसीयू में है। बोर्ड के फैसलों और पॉलिसी में निरंतरता की साफतौर पर कमी है। हम लगातार कप्तान, कोच और कुछ खिलाड़ियों को बदलते रहते हैं, लेकिन आखिर में बोर्ड के अधिकारियों की क्या जवाबदेही होती है। हमारा क्रिकेट कैसे तरक्की करेगा, जब हमेशा ही कप्तान और कोच पर तलवार लटकती रहेगी।”
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, ए-प्लस कैटेगरी में सिर्फ इस खिलाड़ी का नाम
टी-20 का बदल गया कप्तान
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए सलमान आगा को टी-20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। हालांकि, बाबर आजम और रिजवान को फटाफट क्रिकेट की टीम में मौका नहीं मिला है। वहीं, हैरिस रऊफ को भी ड्रॉप कर दिया गया है। वनडे टीम की बागडोर मोहम्मद रिजवान के हाथों में ही रखी गई है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 16 मार्च से होना है, जबकि आखिरी मुकाबला 26 मार्च को खेला जाना है। टी-20 के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 29 मार्च से होगी और अंतिम मैच 5 अप्रैल को खेला जाना है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
16 mins agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
1 hr agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
2 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
2 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
3 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
4 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines