T20 World Cup 2024 Shaheen Afridi: टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून से आगाज होगा। टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। बाबर आजम को टीम की कमान सौंपी गई, लेकिन किसी भी खिलाड़ी को उपकप्तान नहीं बनाया गया। अब खबर आई है कि PCB ने शाहीन अफरीदी को टीम की उपकप्तानी की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इस पद को लेने से इनकार कर दिया।
शाहीन ने PCB को किया मना
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB चयन समिति ने 2024 टी20 विश्व कप के लिए शाहीन को आधिकारिक तौर पर बाबर आजम के डिप्टी के रूप में नॉमिनेट करने की संभावना जताई थी, लेकिन शाहीन ने इसे खारिज कर दिया। ऐसे में विश्व कप टीम में आधिकारिक तौर पर कोई उप-कप्तान नहीं है। बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 के बाद शाहीन शाह अफरीदी को टी20 फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, एक सीरीज के बाद ही उनसे कप्तानी छीन ली गई।
विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम
बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अय्यूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
भारत और पाकिस्तान ग्रुप A में
ग्रुप A: कनाडा, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नामीबिया, ओमान, स्कॉटलैंड
ग्रुप C: अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, युगांडा, वेस्ट इंडीज
ग्रुप D: बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका
विश्व कप में पाकिस्तान का शेड्यूल
6 जून: बनाम USA, ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, डलास
9 जून: बनाम भारत, नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क
11 जून: बनाम कनाडा, नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क
16 जून: बनाम आयरलैंड, सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: क्या कोलकाता नाइटराइडर्स उठाएगी तीसरी ट्रॉफी? चेपॉक में शर्मनाक है SRH का रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH Head To Head: हैदराबाद पर भारी पड़ती है कोलकाता, पैट कमिंस के लिए आसान नहीं होगी जीत
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
11 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
12 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines