CT 2025: शाहीन अफरीदी और सेलेक्टर्स के बीच छिड़ा घमासान, क्या PCB लेगी एक्शन?

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में सेलेक्टर्स की बात न मानने को लेकर अब शाहीन अफरीदी की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से शिकायत की गई है। जिसके बाद देखने वाली बात होगी कि अब शाहीन के खिलाफ पीसीबी क्या एक्शन लेती है?

shaheen afridi

shaheen afridi

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान कर रहा है, हालांकि पाकिस्तान की टीम ही लीग मैचों में भारत और न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। वहीं अब पाकिस्तान टीम के चयनकर्ताओं ने शाहीन अफरीदी के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में निर्देशों का पालन नहीं करने की शिकायत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से की है। चयनकर्ताओं ने अफरीदी पर अपनी मर्जी से काम करने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से टीम चैंपियंस ट्रॉफी हार गई।

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट ने दी जानकारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, एक अधिकारी ने शाहीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन पर निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। अधिकारी ने दावा किया कि तेज गेंदबाज ने यॉर्कर गेंदबाजी करने के निर्देश को नजरअंदाज किया और इसके बजाय अपनी मर्जी से गेंदबाजी की। अफरीदी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है, जो चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी हार के बाद की गई प्रतिक्रिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बदल गया पाकिस्तान टी20 टीम का कप्तान

न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की वनडे और टी20 का ऐलान हाल ही में हुआ था। जिसमें पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान बदल गया। पाकिस्तान की टी20 टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई हैं। जबकि मोहम्मद रिजवान वनडे में कप्तानी जारी रखेंगे। इसके अलावा स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम से बाहर रखा गया है तो वहीं शाहीन अफरीदी को टी20 टीम से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम के हेड कोच आकिब जावेद ने कहा कि “बाबर, शाहीन और रिजवान जैसे सीनियर खिलाड़ी इतनी यात्रा करते हैं कि उनके पास अपना घरेलू क्रिकेट खेलने का समय नहीं होता। अब उनके पास घरेलू क्रिकेट खेलने का समय है। जब तक आप चार दिवसीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे, तब तक आप टेस्ट या वनडे में सुधार नहीं कर पाएंगे। ऐसा नहीं हो सकता कि आप पूरे साल 70 फीसदी टी20 क्रिकेट खेलें और फिर अचानक टेस्ट या वनडे खेलें। ”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ