Shaheen vs Bumrah: वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अगले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी में भिड़ंत देखने को मिलेगी, जहां भारत का सामना दुबई में 23 फरवरी को पाकिस्तान से होगा। बुमराह इस समय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि अफरीदी ज्यादातर लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ही नजर आते हैं। बुमराह ने अब तक 89 वनडे खेले हैं, जबकि शाहीन ने 59 मैचों में पाक टीम का प्रतिनिधित्व किया है। आइए एक नजर डालते हैं कि 59 मैचों के बाद कौन किस पर भारी पड़ा है।
ऐसे हैं दोनों के आंकड़े
भारतीय गेंदबाज की बात करें तो उन्होंने करियर की शुरुआत से ही अपनी यॉर्कर और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान किया है। उनके पास मजबूत मानसिकता और दबाव में गेंदबाजी करने की क्षमता है। अपनी इस काबिलियत के दम पर बुमराह टीम के कप्तान बनने की दावेदारी में सबसे आगे दिख रहे हैं। बुमराह ने अपने शुरुआती 59 वनडे मैचों में 22.36 की औसत से 103 विकेट झटके थे, जबकि शाहीन ने इतने ही मैचों में 23.14 की औसत से 119 विकेट लिए हैं। इस दौरान शाहीन तीन बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं, जबकि बुमराह सिर्फ एक बार ही यह कारनामा करने में कामयाब हुए।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy: पाकिस्तान ने कितनी रखी सबसे महंगी और सस्ती टिकट की कीमत, जानकर रह जाएंगे हैरान
इकॉनमी रेट में शाहीन पर बुमराह पर भारी
शाहीन अफरीदी का गेंदबाजी एक्शन और स्पीड उन्हें एक अलग गेंदबाज बनाती है, साथ ही बुमराह की तरह ही वो भी मारक यॉर्कर डालने के लिए जाने जाते हैं। बुमराह ने अपने शुरुआती 59 मैचों में 4.53 के इकॉनमी रेट से रन दिए थे, वहीं शाहीन का 5.5 का इकॉनमी रेट रहा है। यानी रन देने के मामले में बुमराह शाहीन पर भारी पड़ते हैं। बुमराह का 59 वनडे मैचों के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट था, वहीं अफरीदी का बेस्ट प्रदर्शन 35 रन देकर 6 विकेट है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 664 का औसत, छह मैचों में 5 शतक…, वनडे सीरीज में इस खिलाड़ी की जगह पक्की!
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
22 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
58 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines