Shah Rukh Khan KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह से रौंद डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 200 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम महज 120 रन बनाकर ढेर हो गई। केकेआर के गेंदबाजों के आगे एसआरएच के विस्फोटक बैटिंग लाइनअप ने आसानी से घुटने टेक दिए। टीम के धांसू प्रदर्शन के शाहरुख खान भी मुरीद हो गए और उन्होंने कोलकाता के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के लिए स्पेशल मैसेज भेजा।
जीत से गदगद किंग खान
दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान द्वारा भेजे गए मैसेज को टीम के सीईओ वैंकी मैसूर पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “बॉसमैन ने एक लंबा मैसेज भेजा है। उन्होंने मुझे यह मैसेज आप सभी के सामने पढ़ने को कहा है। ऐसे में मैं उनके तरीके से इसे पढ़ने का प्रयास करूंगा। हम चैंपियन की तरह खेले। हर किसी का प्रदर्शन कमाल का रहा। शाबाश अंगकृष। तुमने कमाल का प्रदर्शन किया। अजिंक्य ने शानदार कप्तानी पारी खेली और उनकी गेम स्ट्रेटेजी लाजवाब थी। इसके साथ ही वेंकटेश का प्रदर्शन भी उम्दा रहा और उन्हें ज्यादा आगे का नहीं सोचना चाहिए। रिंकू को फिर से मुस्कुराते देखकर अच्छा लगा, आप एक चैंपियन खिलाड़ी हैं।”
नरेन-चक्रवर्ती की जमकर तारीफ
केकेआर के सीईओ ने आगे मैसेज को पढ़ते हुए कहा, “सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को साथ में बॉलिंग करते देखना किसी मैजिक से कम नहीं है और हमे गर्व हैं कि आप दोनों केकेआर की ओर से खेल रहे हैं। हर्षित आपने एक बेहतरीन कैच लपका और बढ़िया गेंदबाजी भी की। वैभव आज के स्टार आप हैं। आप प्लान के मुताबिक खेले और आपने शानदार गेंदबाजी की।” शाहरुख ने मैच के उस पल का जिक्र भी किया, जहां क्विंटन डिकॉक ने हेनरिक क्लासन का कैच पकड़ने के बाद अपील की थी, लेकिन कप्तान ने रिव्यू लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि, रिप्ले में बॉल क्लासन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर डिकॉक के दस्तानों में गई थी। इस पर एसआरके ने कहा, “इस मैच से हमने एक बात जो सीखी वह यह है कि क्विंटन की बात हमें सुननी चाहिए।”
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines